Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SBI Pension Loan: जानिए क्या है SBI का पेंशन लोन, कैसे करें अप्लाई, क्या है ब्याज, जानें जरूरी बातें

SBI Pension Loan: जानिए क्या है SBI का पेंशन लोन, कैसे करें अप्लाई, क्या है ब्याज, जानें जरूरी बातें

नई दिल्ली। SBI Pension Loan. देश के सबसे बड़े बैंक स्टट बैंक ऑफ इंडिया( SBI) ने अपने खाताधारकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास लोन स्कीम को और सुविधाजनक और आसान बना दिया है। इस लोन स्कीम की मदद से सीनियर सीटिजन अपनी जरूरतों के मुताबिक आसानी से SBI से लोन ले सकेंगे। इस खास लोन एसबीआई पेंशन लोन के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं...

 क्या है एसबीआई पेंशन लोन

क्या है एसबीआई पेंशन लोन

SBI पेंशन लोन रिटायर कर्मचारियों के लिए खासकर डिजाइन किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों की जरूरत को देखते हुए इसे तैयार किया गया है। सीनियर सिटीजन के लिए इस लोन को खास तौर पर तैयार किया गया है, जहां उन्हें आसानी से अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक पेंशन ऋण योजना के तहत एसबीआई 9.75 प्रतिशत ब्याज दर पर यह लोन उपलब्ध करवाता है। इस पेंशन लोन को लेना बेहद सान है। आप एक मिस्ड कॉल या एसएमएस भेजकर पेंशन लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

 क्या है इस पेंशन लोन में खास

क्या है इस पेंशन लोन में खास

एसबीआई पेंशन लोन की खासियत की बात करें तो इसमें आपको प्रोसेसिंग फीस देनी होती है। वहीं कोई हिडेन चारज नहीं है। लोन की प्रक्रिया बेहद आसान और तेज है। वहीं रिटायर सीनियर सिटीजन को आसान ईएमआई ऑप्शन मिलता है, जिसकी वजह से वो आसानी से अपना लोन चुका सकते हैं। लोन में ज्यादा डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत नहीं पड़ती है। आप आसानी से एसबीआई के किसी भी ब्रांच में जाकर इसे जमा कर सकते हैं।

 एक एसएमएस से जानें डिटेल

एक एसएमएस से जानें डिटेल

आप अगर इस पेंशन योजना के बारे में जानना चाहते हैं तो बैंक के संपर्क केंद्र के टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं या एसएमएस कर इसके बारे में पूरी डिटेल हासिल कर सकते हैं। अगर आप पेंशन लोन लेना चाहते हैं तो 1800-11-2211 पर कॉल कर सकते हैं या 7208933145 पर मैसेज भेजकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 जानिए पेंशन लोन से जुड़ी अहम बातें

जानिए पेंशन लोन से जुड़ी अहम बातें

इस पेंशन स्कीम को केंद्र और राज्य सरकारों के पेंशनधारकों के लिए तैयार किया गया है। वहीं पेंशनभोगी की उम्र 76 साल से कम होनी चाहिए। इसक साथ पेंशनधारक का पेंशन पेमेंट ऑर्डर भारतीय स्टेट बैंक के पास होना चाहिए। वहीं इस पेंशन लोन के लिए सेना, नौसेना और वायु सेना, डिफेंस से रिटायर वरिष्ठ नगरिक भी अप्लाई कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+