क्या है गरीब कल्याण अन्न योजना, 80 करोड़ लोगों को मार्च 2022 तक मिलेगा मुफ्त अनाज
क्या है गरीब कल्याण अन्न योजना,मार्च 2022 तक मिलेगा मुफ्त अनाज
नई दिल्ली, 24 नवंबर। कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान मार्च 202 में सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM-GKAY) की शुरुआत की, जिसके तहत 80 करोड़ लोगों को हर महीने मुफ्त राशन दिया जाता है। केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए इस योजना का विस्तार किया है और इसे अब बढाकर 2022 तक के लिए कर दिया है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में ये फैसला लिया गया, जिसके साथ ही इस योजना को मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है ।

मार्च 2022 तक मिलेगा मुफ्त अनाज
सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार मार्च 2022 तक के लिए किया गया है। इस योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को हर महीने पांच किलो मुफ्त राशन दिया जाता है। इस योजना कि मियाद 30 नवंबर को खत्म हो रही थी, लेकिन अब इसे बढ़ातक अगले साल मार्च तक के लिए कर दिया गया है। इस योजना के तहत हर परिवार को प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज मुफ्त दिया जाता है।

क्या है Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana
कोरोना काल के दौरान लगाए गए लॉकडाउन के बाद सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। केंद्र सरकार ने पीएम गरीब कल्याण योजना (PMGKAY) की शुरूआत की ताकि कोई भी गरीब भूखा न सो पाए। सरकार ने इस योजना के लिए 1.70 करोड़ की धनराशि आवंटित की थी। इस प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत देश के गरीब परिवारों को हर महीने मुफ्त राशन दिया जाता है। इसके तहत गरीबों को 5 किलो गेंहू चावल, 1 किलो दाल मुफ्त में दिया जाता है। सभी राशनधारकों को दोगुना राशन दिया जा रहा है। आधार कार्ड धारक इस योजना का लाभ पा सकते हैं। इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलता है, जिनकी पहचान सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत कर पाई है।
Recommended Video

यहां करें शिकायत
अगर आंपको इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस योजना के तहत अगर आपको मुफ्त अनाज नहीं मिल रहा है या राशन एजेंसी आपको देने से मना कर रही है तो आप सरकार के टोल फ्री नंबर 1800-180-2087, 1800-212-5512 या 1967 पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं।
एक और बैंक का विलय, जानिए ग्राहकों के पैसे का क्या होगा, क्यों पड़ी जरूरत ?












Click it and Unblock the Notifications