Moonlighting: क्या है 'मूनलाइटिंग', इंफोसिस ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, कहा-बंद करें, वरना जाएगी नौकरी

Moonlighting: क्या है 'मूनलाइटिंग', इंफोसिस ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, कहा-बंद करें, वरना जाएगी नौकरी

नई दिल्ली। देश की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए उन्हें फौरन मूनलाइट धोखाधड़ी बंद करने का निर्देश दिया है। कंपनी ने ईमेल के जरिए कर्मचारियों को निर्देश जारी किया है कि वो मूनलाइटिंग फौरन बंद कर लें, वरना उनकी नौकरी चली जाएगी। मूनलाइट को लेकर कंपनी की सख्ती के बाद कर्मचारी भी सतर्क हो गए हैं। वहीं ये जानना भी जरूरी है कि आखिर ये मूनलाइटिंग है क्या?

 क्या है मूनलाइटिंग

क्या है मूनलाइटिंग

मूनलाइटिंग टर्म एक नौकरी के साथ दूसरी नौकरी करने के लिए इस्तेमाल होता है। रेगुलर जॉब के साथ बिना अपनी कंपनी के जानकारी के जब आप सेकेंड जॉब करने लगते हैं तो वो मूनलाइटिंग होती है। आईटी सेक्टर में ये काफी फेमस है। लोग ऑफिस की टाइमिंग खत्म होने के बाद पार्ट टाइम बेसिस पर सेकेंड जॉब करने लगते हैं। अक्सर लोग नाइट और वीकएंड पर इस तरह की मूनलाइटिंग करते हैं।

 इंफोसिंस की सख्ती

इंफोसिंस की सख्ती

इंफोसिस के चेयरमैन ऋषद प्रेमजी ने मूनलाइटिंग को धोखाधड़ी का नाम देते हुए अपने कर्मचारियों को इससे बचने की सलाह दी। वहीं इंफोसिस के एचआर की ओर से कर्मचारियों को ईमेल भेजकर मूनलाइट धोखाधड़ी बंद करने और इससे बचने को कहा गया है। कंपनी का मानना है कि मूनलाइटिंग से कंपनी की गुणवत्‍ता पर असर तो होता ही है, साथ ही साथ कंपनी की सुरक्षा भी खतरे में आ सकती है। एचआर ने इंफोसिस के सभी कर्मचारियों को ईमेल कर हिदायत दी है कि जो लोग भी मूनलाइटिंग कर रहे हैं उसे फौरन बंद कर दें।

 वरना जाएगी नौकरी

वरना जाएगी नौकरी


इंफोसिस की ओर से भेजे गए ईमेल में कहा गया है कि सेकेंड जॉब एम्‍प्‍लॉयी हैंडबुक या कोड ऑफ कंडक्‍ट के लिहाज से सही नहीं है। बिना कंपनी के अनुमति के अगर कोई कर्मचारी सेकेंड जॉब या पार्ट टाइम, फुल टाइम जॉब करता है तो उसे अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। कंपनी ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान शुरू हुई वर्क फ्रॉम होम और रिमोर्ट वर्किंग के बाद मूनलाइटिंग के मामले बढ़ गए हैं। जिसके कारण कंपनी के बिजनेस, कर्मचारी की कार्यकुशलता, बिजनेस और परफॉर्मेंस के साथ-साथ कंपनी के डेटा लीक होने का खतरा मंडराने लगता है। इसलिए इंफोसिस ने इसे लेकर सख्ती दिखाई है।

Jio ने दिया तोहफा, सस्ता हुआ पॉपुलर प्लान 90 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा 180GB डेटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+