Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Top Flexi Cap Fund: क्या है ये फ्लेक्सी कैप फंड, Top 5 फंड जिसमे मिला जबरदस्त रिटर्न

Top Flexi Cap Fund: फ्लेक्सी कैप फंड म्युचुअल फंड का एक ऐसा प्रकार है, जो विभिन्न आकार की कंपनियों (लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप) में निवेश करने की स्वतंत्रता प्रदान करता है। इस फंड का मुख्य उद्देश्य विभिन्न बाजार स्थितियों के अनुसार पोर्टफोलियो को लचीले ढंग से प्रबंधित करना और निवेशकों को बेहतर रिटर्न देना है।

फ्लेक्सी कैप फंड उन निवेशकों के लिए एक आदर्श विकल्प है, जो विभिन्न आकार की कंपनियों में निवेश करके अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं और अपने निवेश में विविधता लाना चाहते हैं। हालांकि, यह फंड बाजार के जोखिमों के प्रति संवेदनशील होता है, इसलिए निवेशकों को अपनी वित्तीय स्थिति और लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ही इसमें निवेश करना चाहिए।

Flexi Cap Fund

फ्लेक्सी फंड की खासियत
इस फंड का पोर्टफोलियो प्रबंधन फ्लेक्सिबल होता है। फ्लेक्सी कैप फंड में फंड मैनेजर को यह स्वतंत्रता होती है कि वह बाजार की स्थितियों के अनुसार विभिन्न आकार की कंपनियों में निवेश करे।यह फंड लार्ज कैप कंपनियों में स्थिरता और मिड व स्मॉल कैप कंपनियों में उच्च रिटर्न की संभावना का संतुलन प्रदान करता है।

यह फंड बाजार के उतार-चढ़ाव के दौरान भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है, क्योंकि इसमें विभिन्न प्रकार की कंपनियों में निवेश करने का विकल्प होता है। फ्लेक्सी कैप फंड उन निवेशकों के लिए अच्छा है जो लंबी अवधि में धन वृद्धि की उम्मीद रखते हैं।

कैसे करता है फ्लेक्सी फंड काम
फ्लेक्सी कैप फंड में फंड मैनेजर विभिन्न सेक्टर्स और कंपनियों का विश्लेषण करते हैं और उनकी क्षमता, प्रबंधन और संभावित विकास को देखते हुए निवेश करते हैं। जब बाजार स्थिर होता है तो फंड मैनेजर लार्ज कैप कंपनियों में अधिक निवेश कर सकते हैं। वहीं जब बाजार में ग्रोथ संभावनाएं बढ़ती हैं तो वे मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश कर सकते हैं।

फ्लेक्सी कैप फंड के लाभ
यह फंड काफी डाइवर्सिफाई होता है। यह फंड कई सेक्टर्स और कंपनियों में निवेश करता है, जिससे निवेश जोखिम कम हो जाता है। इसमे उच्च रिटर्न की संभावना होती है। सही समय पर मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करके फंड उच्च रिटर्न प्रदान कर सकता है। बाजार की बदलती परिस्थितियों में यह फंड निवेश का संतुलन बनाए रखता है।विशेषज्ञ फंड मैनेजर्स के द्वारा इस फंड का प्रबंधन किया जाता है।

फ्लेक्सी कैप फंड के जोखिम
चूंकि यह फंड मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में भी निवेश करता है, इसलिए बाजार के उतार-चढ़ाव का प्रभाव अधिक हो सकता है। इस फंड से अच्छा रिटर्न पाने के लिए निवेशकों को लंबी अवधि तक निवेश करना पड़ता है। फंड का प्रदर्शन पूरी तरह फंड मैनेजर की निर्णय क्षमता पर निर्भर करता है।

इस वर्ष सर्वाधिक रिटर्न देने ले फंड
HDFC Focused 30 Fund- 34.55%
HDFC Flexi Cap Fund- 34.73%
Bank of India Flexi Cap Fund- 37.57%
ICICI Prudential Retirement Fund- 36.75%

Note: किसी भी निवेश से पहले अपनी रिसर्च जरूर करें या फिर किसी एक्सपर्ट की सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी मुहैया कराने के उद्देश्य से लिखा गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+