टीवी से लेकर सोफे तक, यहां सब कुछ मिल रहा किराए पर
एक वेबसाइट शुरू हुई है, जिस पर फर्नीचर, वाशिंग मशीन, फ्रिज, सोफा, बेड, बाइक और बहुत सी ऐसी ही चीजें किराए पर मिल रही हैं।
नई दिल्ली। कई बार हम कोई सामान खरीदना चाहते हैं लेकिन अधिक कीमत होने के चलते खरीद नहीं पाते। इस परेशानी का सामना सबसे अधिक स्टूडेंट और प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को करना पड़ता है। स्टूडेंट कम बजट के चलते जल्दी कोई सामान नहीं खरीद पाते हैं, तो वहीं दूसरी ओर, प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग बार-बार नौकरी और शहर बदलने की वजह से सामान नहीं ले पाते।

अब एक ऐसी वेबसाइट शुरू हुई है जो ऐसे लोगों की परेशानी का अच्छा समाधान लेकर आई है। अगर आप भी अधिक कीमत या शहर बदलने की परेशानी के चलते फर्नीचर और घर के अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं खरीद पा रहे हैं तो ये वेबसाइट आपके लिए बहुत ही मददगार साबित हो सकती है।
कैसे मददगार है ये वेबसाइट
हाल ही में रेन्टोमोजो (rentomojo) नाम की एक वेबसाइट शुरू हुई है, जिस पर फर्नीचर, वाशिंग मशीन, फ्रिज, सोफा, बेड, बाइक और बहुत सी ऐसी ही चीजें किराए पर मिल रही हैं। जिन लोगों को एक ही जगह पर हमेशा रहना है उनके लिए यह वेबसाइट अधिक मददगार नहीं है, लेकिन जो लोग जगह बदलते रहते हैं, वे लोग इस वेबसाइट से फायदा उठा सकते हैं।
कैसे काम करती है वेबसाइट
इस वेबसाइट पर बहुत सारे सामान लिस्टेड हैं जो आपको किराए पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यह किराया काफी कम होता है, इसलिए आपका बजट भी इससे नहीं बिगड़ेगा। यह कंपनी कम से कम 3 महीने के लिए कोई भी सामान किराए पर देने की पेशकश कर रही है। हालांकि, किराए के साथ-साथ आपको कुछ पैसे डिपॉजिट के तौर पर भी देने होंगे जो 2-3 महीने के रेंट के बराबर होगा। यह डिपॉजिट बाद में आपको रिफंड कर दिया जाएगा।
किन शहरों में कंपनी दे रही है सेवा
मौजूदा समय में यह कंपनी आठ शहरों में अपनी सेवाएं दे रही है। इन शहरों में बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हैदराबाद और चेन्नई हैं।
कंपनी दे रही है दो शानदार ऑफर
इस समय कंपनी दो शानदार ऑफर भी दे रही है। पहले ऑफर के तहत अगर आप कोई सामान 9 महीने या अधिक के लिए किराए पर लेते हैं तो आपको 3 महीने का किराया वापस कैशबैक के तौर पर मिल जाएगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप 3 से 6 महीने के लिए कोई सामान किराए पर ले रहे हैं तो आपको 1 महीने का किराया कैशबैक के तौर पर मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications