साल 2017 में 125 फीसदी बढ़ी गौतम अडानी की संपत्ति, मुकेश अंबानी की 80 फीसदी
नई दिल्ली। साल 2017 में गौतम अडानी की संपत्ति में 125 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति में करीब 80 फीसदी का इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक बड़े कारोबारियों में 124.6 फीसदी के इजाफे के साथ गौतम अडानी की संपत्ति में सबसे तेजी से इजाफा हुआ है। बीते साल जनवरी में गौतम अडानी की संपत्ति 4.63 अरब अमेरिकन डॉलर थी जो 31 दिसंबर 2017 तक बढ़कर 10.4 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई। बता दें कि गौतम अडानी, भारत की सबसे बड़ी पोर्ट ऑपरेटर अडानी ग्रुप के संस्थापक हैं।

अडानी के बाद सबसे ज्यादा इनकी बढ़ी संपत्ति
गौतम अडानी के बाद प्रतिशत के हिसाब से सबसे ज्यादा डीमार्ट कंपनी के मालिक राधाकिशन दमानी की संपत्ति में इजाफा हुआ है। दमानी की संपत्ति 80 प्रतिशत के इजाफे के साथ दिसंबर में 6.96 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गई जो कि एक साल पहले 3.88 अमेरिकी डॉलर थी। दमानी की संपत्ति में ये इजाफा शेयर बाजार में डीमार्ट के शेयरों की कीमत में उछाल से आया है।

मुकेश अंबानी की बढ़ी इतनी संपत्ति
वहीं अगर कारोबारी मुकेश अंबानी की बात की जाए तो जनवरी 2017 में मुकेश अंबानी की संपत्ति 22.70 अरब अमेरिकी डॉलर थी जो कि दिसंबर 2017 में 77.53 फीसदी बढ़कर 40.30 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई। इसके साथ ही मुकेश अंबानी दुनिया के 20वें सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। बता दें कि इस वक्त अमेजन के मालिक जेफ बेजोस 99 अरब अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं।

अन्य कारोबारियों की संपत्ति
वहीं अगर अन्य कारोबारियों की बात की जाए तो साल 2017 में कुमार बिड़ला की संपत्ति में 50.41 फीसदी, विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी की संपत्ति में 46.72 फीसदी, उदय कोटक की संपत्ति में 44.87 फीसदी, विक्रम लाल की संपत्ति में 44.03 फीसदी और लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में 36.11 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications