वोडाफोन का नया ऑफर, 459 रुपए में अनिलिमिटेड कॉल और 4 जीबी 4 जी डेटा

वोडाफोन ने भी इसी बीच अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए 459 रुपए में अनिलिमिटेड कॉल और 4 जीबी 4 जी डेटा देना का ऐलान किया है।

नई दिल्‍ली। जियो में मुफ्त में 4जी इंटरनेट डेटा देने के ऐलान के बाद दूसरी मोबाइल सर्विस देने वाली कंपनियां भी जमकर ऑफर निकाल रही हैं।

vodafone

वोडाफोन ने भी इसी बीच अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए 459 रुपए में अनिलिमिटेड कॉल और 4 जीबी 4 जी डेटा देना का ऐलान किया है।

मोबाइल फोन सर्विस प्रदाता कंपनियां इस दिनों अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक के बाद एक नए ऑफर दे रही हैं। रिलायंस जियो को टक्कर देने के अब दूसरी टेलिकॉम कंपनियां भी खुलकर मैदान में उतर आई हैं। एयरटेल और आइडिया के बाद अब देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन भी अपने ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त प्लान लेकर आई है।

पहले भी वोडाफोन दे दिया स्‍पेशल ऑफर
जियो के फ्री कॉलिंग के ऐलान के बाद वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल के दो प्लान मार्केट में उतार दिए हैं। इन दोनों प्लान पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी। पहले प्लान के मुताबिक 144 रुपए से ऊपर का रिचार्ज कराने पर प्रीपेड ग्राहकों को वोडाफोन टू वोडाफोन अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, फ्री रोमिंग और 50 एमबी इंटरनेट डेटा बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।

फ्री वॉयस कॉल्स, फ्री रॉमिंग और 300 एमबी डेटा दूसरे प्लान में 344 से ज्यादा का रिचार्ज कराने पर वोडाफोन अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री कॉल्स, सभी मोबाइल नेटवर्क पर फ्री रॉमिंग और 4जी मोबाइल पर 300 एमबी इंटरनेट डेटा फ्री देगा। कंपनी ने बताया कि ये दोनों प्लान 2जी, 3जी और 4जी इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए 28 दिन की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि वोडाफोन के प्रीपेड ग्राहकों की संख्या करीब 20 करोड़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+