दो और चीजों के लिए जरूरी हुआ आधार कार्ड, जानिए कौन सी
भारत सरकार ने केरोसीन खरीदने पर मिलने वाली सब्सिडी पाने और अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है।
नई दिल्ली। मोदी सरकार की तरफ से अब तक कई चीजों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया जा चुका है। इसी बीच सरकार की तरफ से दो और चीजों के लिए आधार कार्ड को जरूरी कर दिया गया है। ये भी पढ़ें- 1 जुलाई से बदलेंगे रेलवे के 4 नियम, वेटिंग का झंझट होगा खत्म

इन दो चीजों के लिए आधार जरूरी
भारत सरकार ने केरोसीन खरीदने पर मिलने वाली सब्सिडी पाने और अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए आपको अपनी आधार संख्या देनी होगी। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो हो सकता है कि आपको ये दोनों सेवाएं न मिलें। ऐसे में अगर आपके पास आधार नहीं है तो तुरंत बनवा लें। ये भी पढ़ें- कतर से चार देशों ने तोड़ा रिश्ता, बढ़ गई तेल की कीमत

कब तक बनवा सकते हैं आधार?
जिन लोगों के पास आधार नहीं है और वह केरोसीम सब्सिडी पाना चाहते हैं तो पहले उन्हें आधार के लिए आवेदन करना होगा। केरोसीन की सब्सिडी पाने के लिए आधार के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। वहीं दूसरी ओर अटल पेंशन योजना के लिए आधार के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 15 जून है। ये भी पढ़ें- यहां इंटरनेट सर्चिंग से मिलते हैं रिवॉर्ड प्वाइंट, मूवीज के लिए होंगे इस्तेमाल

आधार मिलने तक रहेगी ये व्यवस्था
जब तक आधार कार्ड जारी नहीं होगा, तब तक आप राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, फोटो युक्त किसान पासबुक, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जारी रोजगार कार्ड और राजपत्रित अधिकारी या तहसीलदार की तरफ से जारी किया गया प्रमाण-पत्र लाभ के लिए पहचान पत्र की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। ये भी पढ़ें- रेल यात्रा करने वालों को जल्द ही मिल सकती है ये बुरी खबर












Click it and Unblock the Notifications