जियो का स्मार्टफोन से आने से पहले ही घबराया वोडाफोन, शिकायत लेकर पहुंचा
नई दिल्ली। जियो फोन आने से पहले ही अन्य कंपनियों में एक बेचैनी सी देखी जा सकती है। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने रिलायंस जियो के जियो फोन को लेकर दूरसंचार आयोग से शिकायत की है। वोडाफोन ने कहा है कि प्रस्तावित जियो फोन से कंपनियों का कारोबार घट जाएगा, जो कि पहले ही काफी दबाव में चल रही हैं।

वोडाफोन ने यह भी कहा है कि सरकार की तरफ से जो लेवी लगाई जाती है, उसमें कमी की जानी चाहिए ताकि इस क्षेत्र को कुछ राहत मिल सके। अपनी यह सारी बातें वोडाफोन ने दूरसंचार आयोग को एक पत्र लिखकर कही हैं। यह पत्र दूरसंचार आयोग की सदस्य (वित्त) अनुराधा मित्रा को भेजा गया है।
क्या है जियो फोन?
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 40 साल पूरे होने पर कंपनी की तरफ से 21 जुलाई 2017 को हुई एजीएम में जियो फोन लॉन्च किया गया था। यह फोन सभी रिलायंस जियो यूजर्स को मुफ्त में दिए जाने की घोषणा की गई है। हालांकि, इसके लिए आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 1500 रुपए जमा करने होंगे। ये पैसे आपको तीन साल बाद वापस दे दिए जाने की भी घोषणा की गई थी। इस तरह से आपको मुफ्त में यह फोन मिल जाएगा। 15 अगस्त से इस फोन की बीटा टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और 24 अगस्त से इस फोन की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications