Jio-एयरटेल के टक्कर में Vodafone ने पेश किया दो जबरदस्त प्लान, अनलिमिटेड कालिंग के साथ रोजाना 1 GB डेटा
नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनियों के बीच जारी डेटा वॉर थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी डेटा वॉर के बीच टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने दो नए प्रीपेड प्लान पेश किए है। ये प्लान यूजर्स के लिए रोजाना 1जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ पेश किए गए है। वोडाफोन ने 158 रुपए और 151 रुपए वाले दो प्लान पेश किए है। आइए जानें इन प्लान्स की पूरी जानकारी, उनकी वैलिडिटी और क्यों दूसरे से बेहतर है?

वोडाफोन का नया प्लान
वोडाफोन ने 158 और 151 रुपए वाले दो प्लान्स पेश किए है। इन दोनों की प्लान्स की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इन प्लान्स में आपको अलग-अलग ऑफर्स मिल रहे है। कंपनी ने टेलिकॉम सेक्टर में जारी प्रतिस्पर्धा की वजह से इस प्लान्स को पेश किया है। जियो और एयरटेल की ओर से मिल रही टक्कर के बीच इस प्रीपेड प्लान्स को पेश किया गया है।

158 रुपए वाले प्लान्स में क्या सब
जियो के 158 रुपए वाले प्लान में आपको 28 दिनों की वैधतता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स मिलेगी। इसमें आपको रोजाना 250 मिनट और हर हफ्ते में 1000 मिनट की कॉलिंग मिलेगी। वहीं इस प्लान्स में आपको रोजाना 1GB 4G/3G डाटा मिलता है। कंपनी ने इस प्लान को एयरटेल के 169 रुपए और जियो के 149 रुपए के प्लान के टक्कर में पेश किया है।

वोडाफोन का 151 रुपए का प्लान
वोडाफोन का 151 रुपए वाले प्लान में आपको 28 दिनों की वैधतता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ 1GB 4G/3G डाटा मिलेगा। वोडाफोन का 151 रुपए वाला प्लान एयरटेल के 93 रुपए के प्लान के टक्कर में पेश किया गया है, हालांकि ये प्लान्स फिलहाल केरल सर्किल में ही उपलब्ध होंगे।












Click it and Unblock the Notifications