Jio से भी सस्ता प्लान: Vodafone का अनलिमिटेड कॉलिंग और 365 GB डेटा प्लान
नई दिल्ली। रिलायंस जियो अक्सर अपने सस्ते और अनलिमिटेड प्लान से लोगों को आकर्षित करता है, लेकिन इस बार Vodafone-Idea ने जियो से भी सस्ता प्लान पेश कर रिलायंस जियो को कड़ी चुनौती दी है। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Vodafone-Idea ने अपने यूजर्स के लिए सबसे सस्ता प्लान पेस किया है। इस प्लान के तहत आप एक बार रिचार्ज करवा कर सालभर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 1जीबी डेटा का आनंद उठा पाएंगे। आइए जानें वोडाफोन-आइडिया के इस नए प्लान के बारे में विस्तार से....

जियो से भी सस्ता वोडाफोन का प्लान
वोडाफोन से अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत वोडाफोन और आइडिया यूजर्स को पूरे साल यानी की 365 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल-STD, वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं यूजर्स को 365 दिनों तक रोजाना 1GB डेटा भी मिलता है। इसके अलावा फ्री SMS की सुविधा भी मिलती है।

जियो Vs वोडाफोन-आइडिया
आपको बता दें कि रिलायंस Jio ने भी अपने यूजर्स के लिए 1,699 रुपए वाला ईयरली प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग डेटा जैसी सुविधाएं मिल रही है, लेकिन जियो के लिए प्लान को वोडाफोन के इस नए प्रीपेड प्लान से कड़ी टक्कर मिलेगा। वोडाफोन आइडिया का यह प्लान रिलायंस जियो के ईयरली प्लान से 200 रुपए सस्ता है। हालांकि वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में यूजर्स को जियो से कम डाटा का लाभ मिलता है। जियो के प्लान में आपको 1,699 रुपए में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, लोकल, एसटीडी और रोमिंग की सुविधा वोडाफोन के प्लान की तरह ही मिलती है, लेकिन इस प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा के साथ-साथ जियो के कम्प्लिमेंटरी ऐप्स जैसे की जियो मूवीज, जियो टीवी, जियो सावन म्यूजिक ऐप्स आदि मिलते हैं।

क्या खास है Vodafone-Idea 1,499 रुपए वाले प्लान में
Vodafone-Idea के इस ईयरली प्रीपेड प्लान के लिए आपको साल में एक बार 1,499 रुपए का रिचार्ज करवाना होगा। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डेटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। रोमिंग में भी आप सारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ आपको रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। प्लान की वैधता 365 दिनों की है।












Click it and Unblock the Notifications