Vodafone का 399 रुपये जबरदस्त प्लान, मिलेगा 200GB का डाटा, 20GB Family मेंबर्स को भी
वोडाफोन ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए रेड टुगेदर प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में वोडाफोन अपने यूजर्स को डाटा रोलओवर की सुविधा दे रहा है जिसके की यूजर्स को 200 जीबी डाटा का फायदा होगा।
Recommended Video

नई दिल्ली। वोडाफोन ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए रेड टुगेदर प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में वोडाफोन अपने यूजर्स को डाटा रोलओवर की सुविधा दे रहा है जिसके की यूजर्स को 200 जीबी डाटा का फायदा होगा। वोडाफोन का यह टुगेदर प्लान किसी ग्रुप या परिवार के लिए है। कंपनी का दावा है कि इस प्लान को लेने से ग्रुप के सदस्यों को 20 जीबी तक एकस्ट्रा डाटा भी मिलेगा। इस प्लान की बेसिक कीमत 399 रुपये तय की गई है। आइए जानते हैं क्या है ये वोडाफोन का टुगेदर प्लान और यूजर्स को कैसे होगा इससे फायदा ...

वोडाफोन टुगेदर प्लान
वोडाफोन का रेड टुगेदर प्लान एक परिवार या दोस्तों के एक ग्रुप के लिए है। अगर आपके परिवार में 4 सदस्य है जो फोन का इस्तेमाल करते हैं या आपका 4 या उससे ज्यादा के दोस्तों का समूह है तो आप इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए सभी को वोडाफोन रेड का पोस्टपेड प्लान लेना होगा। इसके बाद आप वोडाफोन टुगेटदर प्लान के जरिए सभी नंबरों को जोड़ सकते हैं। इस स्कीम से जुड़ने के बाद सभी नंबरों को एक ही बिल जनरेट करेगा। वोडाफोन का कहना है कि इससे ग्राहकों को 20 प्रतिशत का फायदा होगा।

सिर्फ 399 रुपये से शुरू है बेसिक प्लान
वोडाफोन रेड का बेसिक प्लान 399 रुपये के मंथली रेंटल से शुरू होता है। 399 रुपये या इससे ज्यादा का प्लान लेने वाले सभी यूजर्स वोडाफोन टुगेटर प्लान से जुड़ सकते हैं। वोडाफोन रेड में यूजर्स को 10 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलती है। लेकिन वोडाफोन टुगेदर से जुड़ने के बाद यूजर्स को 20 जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा।

200 जीबी डाटा करें रोलओवर
वोडाफोन टुगेदर में यूजर्स को डाटा रोलओवर की सुविधा भी मिलेगी। यानी कि अगर आप किसी महीने पूरा डाटा यूज नहीं कर पाए तो बचा हुआ डाटा आपके अगले महीने के अकाउंट में जुड़ जाएगा। वोडाफोन ने बताया कि इस सुविधा के तहत यूजर्स 200 जीबी तक डाटा रोलओवर कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications