Vodafone-फ्लिपकार्ट का धमाका, सिर्फ 999 रुपये में ले जाइए 4G स्मार्टफोन

नई दिल्ली। यूजर्स को किफायती दाम में 4G स्मार्टफोन दिलाने के लिए वोडाफोन ने फ्लिपकार्ट के साथ हाथ मिलाया है। वोडाफोन इस डील के मुताबिक फ्लिपकार्ट के #MyFirst4GSmartphone कैंपेन के तहत कुछ चुनिंदा 4G स्मार्टफोन पर कैशबैक ऑफर दे रहा है। वोडाफोन के कैशबैक ऑफर के साथ आपको फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 999 रुपये में 4G स्मार्टफोन मिल जाएगा।

इन स्मार्टफोन पर मिलेगा ऑफर

इन स्मार्टफोन पर मिलेगा ऑफर

इस ऑफर के तहत जिन फोन पर आपको वोडाफोन से कैशबैक मिलेगा, वे स्मार्टफोन हैं- iVoomi Me4, Yu Yunique 2 , iVoomi i1, Yu Yunique 2 Plus और iVoomi i1S। इसके अलावा अगर आप Intex और Xolo ब्रांड के स्मार्टफोन की खरीददारी करते हैं तो आपको इन स्मार्टफोन पर भी कैशबैक मिलेगा।

ऐसे मिलेगा कैशबैक

ऐसे मिलेगा कैशबैक

मिली जानकारी के मुताबिक आप इन स्मार्टफोन को खरीदने के बाद इसके साथ वोडाफोन के नंबर का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही वोडाफोन के नंबर अगले 36 महीनों तक हर महीने 150 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज करना होगा। ऐसा करने पर वोडाफोन पहले 18 महीने पर आपको 900 रुपये और 36 महीने के बाद 1100 रुपये, यानी कुल 2000 रुपये कैशबैक के रुप में देगी।

28 स्मार्टफोन पर मिल रहा है कैशबैक ऑफर

28 स्मार्टफोन पर मिल रहा है कैशबैक ऑफर

बता दें कि फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर वोडाफोन कुल 28 स्मार्टफोन पर कैशबैक ऑफर दे रहा है। इससे पहले वोडाफोन ने सैमसंग के Galaxy J सीरीज के फोन खरीदने पर भी 1500 रुपये का कैशबैक ऑफर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+