वोडाफोन अपने ग्राहकों दे रही हैं दीवाली गिफ्ट और मिठाईयां
नई दिल्ली। अगर आपके पास वोडाफोन का सिम है तो आपको कंपनी की ओर से दीवाली गिफ्ट मिल रहा है। वोडाफोन ने अपने ग्राहकों को दीवाली गिफ्ट और मिठाईयां देने का फैसला किया है। वोडाफोन अपनी सिम यूजर्स के लिए एक स्पेशल दिवाली कैंपेन शुरू किया है।

वोडाफोन अपने यूजर्स 26 अक्टूबर और 28 अक्टूबर के बीच तोहफे और मिठाईयां बांटेगी। इसके लिए आपको वोडाफोन स्टोर जाना होगा। वहां उन्हें फ्री गिफ्ट्स और मिठाई दी जाएंगी। वोडाफोन का ये ऑफर दिल्ली-एनसीआर के 52 स्टोर्स पर दे है।
दिल्ली-एनसीआर के अलावा तमिलनाडु में भी ये ऑफर लागू है। यहां 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक ये ऑफर था। यहां के 60 वोडाफोन स्टोर्स पर गिफ्ट और मिठाईयां बांटी जा रही थी। कंपनी ऐसा अपने यूजर्स को दीवाली की शुभकमनाएं देने के लिए कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications