Vodafone का नया प्लान, सिर्फ 176 रुपये में फ्री रोमिंग के साथ 28GB डाटा

नई दिल्ली। वोडाफोन ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल के अपने यूजर्स के लिए खास प्लान निकाला है। 176 रुपये के वोडाफोन का यह प्लान रोमिंग को ध्यान मे रखकर बनाया गया है। मुफ्त रोमिंग वाले इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को रोमिंग के अलावा वोडाफोन और भी बहुत कुछ ऑफर कर रहा है। आइए जानते हैं क्या इस प्लान में ..

7 राज्यों से जुड़ती है MP-छत्तीसगढ़ की सीमा

7 राज्यों से जुड़ती है MP-छत्तीसगढ़ की सीमा

वोडाफोन ने इस प्लान को लॉन्च करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल देश का दूसरा सबसे बड़ा सर्किल है। इसके अलावा इन राज्यों की सीमा देश के 7 राज्यों की सीमाओं से मिलती है। ऐसे में इन राज्य के लोगों को दूसरे राज्य की यात्रा करने पर रोमिंग की समस्या का सामना करना पड़ता था जिसको ध्यान में रखकर वोडाफोन ने ये खास प्लान तैयार किया है।

मुफ्त रोमिंग के साथ रोजाना 1GB डाटा

मुफ्त रोमिंग के साथ रोजाना 1GB डाटा

वोडाफोन के 176 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 1GB डाटा मिलेगा। साथ ही रोमिंग में सभी लोकल और एसटीडी कॉलिंग अनलिमिटेड फ्री होगा। वोडाफोन के इस प्लान को वोडाफोन ऐप या किसी भी मोबाइल रिटेल स्टोर से रिचार्ज करा यूजर्स इसका लाभ उठा सकते हैं।

349 रुपये का प्लान

349 रुपये का प्लान

वोडाफोन ने इसके अलावा हाल ही में एक 349 रुपये का प्लान भी लॉन्च किया है। वोडाफोन के इश प्लान के तहत आपको हर दिन 1.5 जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड लोकल और एसडीटी कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वोडाफोन के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+