वोडाफोन लाया सबसे हटके ऑफर, मिलेगी अनलिमिटेड इंटरनेशनल कॉलिंग

नई दिल्ली। वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर शुरू किया है। कंपनी ने बुधवार को अपने उन ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड प्लान लॉन्च किया है, जो अंतरराष्ट्रीय कॉल करते हैं। कंपनी ने ब्रिटेन और यूरोप के लिए अनलिमिटेड इंटरनेशनल प्लान लॉन्च किया है। कंपनी के इस प्लान की कीमत 180 रुपए प्रतिदिन है।

वोडाफोन लाया सबसे हटके ऑफर, मिलेगी अनलिमिटेड इंटरनेशनल कॉलिंग

कंपनी के अनुसार ग्राहक इसी पैक से यूरोप के अलावा अमेरिका, यूएई, सिंगापुर और मलेशिया भी अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह कंपनी के इस अनलिमिटेड कॉलिंग के पैक वाले कुल देशों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इस पैक के तहत अंतरराष्ट्रीय यात्री ब्रिटेन और यूरोप की अन्य लोकप्रिय जगहों जैसे जर्मनी, स्पेन, इटली, नीदरलैंड, टर्की, ग्रीस, पुर्तगाल, चेज रिपब्लिक, रोमानिया और हंगरी से भी अपने नंबर का उपयोग कर सकते हैं।

इस पैक की कीमत 5000 रुपए है, जिसकी वैधता 28 दिनों की है। इस तरह यह पैक आपको रोजाना सिर्फ 180 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा 24 घंटे की वैधता वाले पैक की कीमत 500 रुपए है। इस पैक के तहत 18 देशों में अनलिमिटेड उपयोग किया जा सकेगा और बिना किसी परेशानी के अपना फोन 42 अन्य देशों में भी उपयोग किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+