जी भरकर कीजिए बातें, अब वोडाफोन लाया खास ऑफर
अब बेफिक्र होकर कीजिए बातें क्योंकि वोडाफोन लाया है आपके लिए यह दिवाली ऑफर...
नई दिल्ली। वोडाफोन इंडिया ने शुक्रवार को एक ऐसा ऐलान किया जिसे दिवाली के शुभ अवसर पर कस्टमर्स के लिए उपहार के तौर पर देखा जा रहा है।

भारत में रिलायंस जियो की लोकप्रियता के बीच वोडाफोन इंडिया ने अपने सभी कस्टमर्स के लिए पूरे भारत में रोमिंग फ्री कर दी है।
दिवाली से लागू होने वाले इस ऐलान के तहत अब हर वोडाफोन कस्टमर के मोबाइल पर इनकमिंग कॉल रोमिंग फ्री हो जाएगी।
इसके साथ ही वोडाफोन ने साफ किया कि उसने रोमिंग के दौरान आउटगोइंग कॉल्स का प्राइस पहले ही नॉर्मल कॉल प्राइस के बराबर ही कर दिया गया था।
वोडाफोन के वाणिज्य निदेशक संदीप कटारिया ने मीडिया को बताया कि वोडाफोन के कस्टमर्स अब पूरे देश में कहीं से भी रोमिंग शुल्क की टेंशन लिए बगैर कॉल कर सकेंगे।
इस नए ऐलान के बाद वोडाफोन के 20 करोड़ यूजर्स को सीधे तौर पर फायदा पहुंचने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications