विझिंजम पोर्ट से EXIM ऑपरेशन्स शुरु: अदाणी ग्रुप करेगा ₹30,000 करोड़ का निवेश, भारतीय व्यापार के लिए नया गेटवे

भारत के समुद्री व्यापार इतिहास में एक बड़ा अध्याय जुड़ गया है। केरल स्थित विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट (Vizhinjam International Seaport) ने आधिकारिक तौर पर पूर्णकालिक एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट (EXIM) ऑपरेशन्स शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही यह बंदरगाह केवल ट्रांसशिपमेंट हब न रहकर भारतीय व्यापार और वैश्विक बाजारों को सीधे जोड़ने वाला एक प्रमुख 'ग्लोबल गेटवे' बन गया है।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का उद्घाटन केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन (Chief Minister V.D. Satheesan) की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में केरल के उद्योग मंत्री पी.के. कुन्हालीकुट्टी, सांसद/विधायक, नौवहन महानिदेशालय के अधिकारी और अडानी पोर्ट्स के वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Vinzham

विदेशी बंदरगाहों पर निर्भरता होगी खत्म

अब तक भारत के कंटेनर ट्रांसशिपमेंट कार्गो का 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सा विदेशी बंदरगाहों (जैसे कोलंबो या सिंगापुर) के जरिए होकर गुजरता था, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत और समय दोनों अधिक लगता था। विझिंजम में EXIM ऑपरेशन्स शुरू होने से भारतीय निर्यातकों और आयातकों की विदेशी पोर्ट्स पर निर्भरता कम होगी। शिपिंग का समय (Transit Time) घटेगा और सप्लाई चेन की दक्षता बढ़ेगी।

विझिंजम पोर्ट की बड़ी खूबियाँ

भौगोलिक स्थिति: यह बंदरगाह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ईस्ट-वेस्ट शिपिंग रूट से महज 10 समुद्री मील (Nautical Miles) की दूरी पर स्थित है।
प्राकृतिक गहराई (Natural Draft): 18 से 20 मीटर की प्राकृतिक गहराई के कारण यहाँ दुनिया के सबसे बड़े अल्ट्रा लार्ज कंटेनर वेसल्स (ULCVs) आसानी से लंगर डाल सकते हैं।

शानदार रिकॉर्ड: 3 दिसंबर 2024 को कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने के बाद से यह पोर्ट अब तक 22.8 लाख (2.28 Million) TEU कार्गो और 1,100 से अधिक जहाजों को संभाल चुका है। इसने भारत आए अब तक के सबसे बड़े कंटेनर जहाज MSC Irina (24,346 TEU क्षमता) की भी सफल हैंडलिंग की है।

दक्षिण भारत के व्यापार और उद्योगों को लगेगा पंख

विझिंजम पोर्ट का सीधा फायदा केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के औद्योगिक केंद्रों को मिलेगा। बेंगलुरु, कोयंबटूर और तिरुपुर जैसे प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब्स को अंतरराष्ट्रीय शिपिंग नेटवर्क का सीधा एक्सेस मिलेगा। इससे लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और फ्रेट फॉरवर्डिंग जैसे क्षेत्रों में तेजी आएगी और 5,000 से अधिक नए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे।

अडानी ग्रुप करेगा ₹30,000 करोड़ का कुल निवेश

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के सीईओ अश्वनी गुप्ता ने कहा कि यह पोर्ट भारत की आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा का प्रतीक है। ₹16,000 करोड़ की लागत से शुरू होने वाले दूसरे चरण के तहत पोर्ट की वार्षिक क्षमता बढ़ाकर 57 लाख (5.7 Million) TEU की जाएगी।

इसके तहत 1,200 मीटर का अतिरिक्त कंटेनर बर्थ, स्थायी रेल कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स पार्क और हाईवे कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी, जिसे दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। फेज-2 के साथ इस प्रोजेक्ट में अडानी ग्रुप का कुल निवेश ₹30,000 करोड़ तक पहुँच जाएगा, जो केरल में किसी भी कॉरपोरेट घराने का सबसे बड़ा निवेश है।

केरल सरकार ने भी बंदरगाह की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए रिंग रोड भूमि अधिग्रहण हेतु ₹3,200 करोड़ आवंटित करने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+