ईडी ने तेज की छापेमारी तो वीवो कंपनी के दोनों डायरेक्टर देश छोड़कर भागे

नई दिल्ली, 07 जुलाई। वीवो इंडिया के डायरेक्टर झेंगसेन ओ और झैंग जी देश छोड़कर चले गए हैं। दरअसल जिस तरह से प्रवर्तन निदेशालय ने इस चीनी कंपनी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच तेज की उसके बाद कंपनी के डायरेक्टर देश छोड़कर चले गए हैं। सूत्रों के अनुसार ईडी ने इस मामले में 40 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसके बाद कंपनी के डायरेक्टर्स देश छोड़कर चले गए। बता दें कि मंगलवार को सीबीआई ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दक्षिण के राज्यों में कंपनी के 40 ठिकानों पर छापेमारी थी। इसके अलावा आयकर विभाग ने भी कंपनी पर पैनी नजर बनाए हुए है।

vivo

ईडी ने यह छापेमारी पीएमएल के उल्लंघन के तहत की है। सूत्रों ने बताया कि वीवो मोबाइल कम्युनिकेश के स्थानीय ठिकाने भी ईडी की राडार में हैं, इनपर वित्तीय अनियमितता का आरोप है। कॉर्पोरेट अफेयर मंत्रालय कंपनी द्वारा किए गए कथित फर्जीवाड़े को गंभीरता से ले रहा है। बता दें कि इस साल अप्रैल माह में कंपनी के खिलाफ जांच की शुरुआत की गई थी। कंपनी द्वारा कथित वित्तीय अनियमितता के चलते यह जांच शुरू की गई थी।

Recommended Video

      Chinese Phone Company Vivo पर ED का एक्शन, 44 ठिकानों पर छापा | वनइंडिया हिंदी | *News

      वहीं इस पूरे मामले में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान की ओर से कहा गया है कि हमे उम्मीद है कि भारतीय एजेंसी जांच में कानून का पालन करेंगी, साथ ही सही और न्यायपूर्ण फैसला देंगी, इस दौरान चीनी कंपनियों के साथ किसी भी तरह का कोई भेदभाव भारत में नहीं किया जाएगा। चीनी पक्ष इस पूरे मामले पर करीब से नजर बनाए हुए है। चीनी सरकार ने हमेशा ही चीनी कंपनियों से कहा है कि वह स्थानीय नियम, कानून का पालन करें जब भी देश से बाहर वह बिजनेस करें। हम चीनी कंपनियों की सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकार के हितों के पूरी तरह से पक्ष में हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+