नए साल में इस सरकारी बैंक ने महंगा किया कर्ज, बढ़ेगी आपकी EMI

नई दिल्ली। नए साल के शुरुआत के साथ ही सरकारी बैंक ने अपने ग्राहकों पर कर्ज के बोझ को और बढ़ा दिया है। विजया बैंक से कर्ज लेना अब महंगा हो जाएगा। विजया बैंक ने MCLR रेट में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है। एमसीएलआर रेट बढ़ने से बैंक कर्जा की ब्याज दर में बढ़ोतरी होती है और बैंक से कर्ज लेना वालों को पहले से मुकाबले ज्यादा ब्याज चुकाना होता है। बैंक ने MCLR में 0.05 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी है। ऐसे में अब बैंक से कर्ज लेना महंगा हो जाएगा, साथ ही जो लोग पहले से लोन लिए हुए हैं, उनकी EMI बढ़ जाएगी।

 Vijaya Bank revised MCRL from January 10, Loan EMI will increase
बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद ये एक महीने के लिए 8.30% से बढ़ा कर 8.35% हो गया । वहीं बैंक ने एक साल के लिए 8.75%, 2 साल की अवधि के लिए 9.00% और 3 साल के लिए 9.25% ब्याज दर रखा है। बैंक की बढ़ी हुई एमसीएलआर 10 जनवरी से प्रभावी है। इससे पहले HDFC ने भी हाल ही में एमसीएलआर में बढ़ोतरी कर कर्ज को महंगा कर दिया है।

क्या होता है एमसीएलआर

एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर बढ़ने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे हो जाते हैं, क्योंकि ये सभी लोन इसी एमसीएलआर पर निर्भर होते हैं। एमसीएलआर पर किसी बैंक से मिलने वाले ब्याज की दर तय होती है। एमसीएलआर बढ़ने से मौजूदा लोन महंगा हो जाता है और उसे पहले की तुलना में ज्यादा ईएमआई चुकानी पड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+