Video: आइंस्टीन ने की गुरुत्वाकर्षण की खोज, ट्रोल हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल, अब दे रहे हैं ये सफाई
Video:अपने इस बयान पर ट्रोल हुए पीयूष गोयल,अब दे रहे हैं ये सफाई
Recommended Video
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का एक बयान उनके लिए मुसीबत बन गया है। उनके बयान की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने देश में आई मंदी और 5 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने के सवाल जो तर्क दिया उसे लेकर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। जब रेल मंत्री पीयूष गोयल से ये सवाल उठा कि मौजूदा दर से भारत 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था कैसे बनेगा तो पीयूष गोयल ने सुझाव दिया कि हिसाब-किताब में मत पड़िए। उन्होंने कहा कि गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत की खोज आइंस्टीन नहीं कर पाते अगर वो हिसाब-किताब में पड़ते। उन्होंने न्यूटन की खोज को आइंस्टीन को दे दिया, जिसे लेकर उनका खूब मजाक बनाया जा रहा है।

पीयूष गोयल का बयान
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि आप उस हिसाब-किताब में मत पड़िए जो टीवी पर देखते हैं कि 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लिए देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार 12% की रफ्तार से बढ़ाना होगा, जबकि वर्तमान में यह 6% से बढ़ रही है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप ऐसे हिसाब-किताब में मत पड़िए।ऐसे गणित से आइंस्टीन को गुरुत्वाकर्षण की खोजने में मदद नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि अगर आप बस बने-बनाए फ़ार्मूलों और अतीत के ज्ञान से आगे बढ़ते तो मुझे नहीं लगता कि दुनिया में इतनी सारी खोज होती।
देनी पड़ी सफाई
लोगों ने इस बयान के बाद उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। गुरुत्वाकर्षण की खोज न्यूटन ने की थी, जिसे उन्होंने आइंस्टीन का बता दिया। लोग मजेदार मीम्स शेयर करने लगा। सोशल मीडिया पर उनके इस बयान का वीडियो वायरल हो गया। लोग उनके इस बयान के बाद उनसे उनकी डिग्री पर भी सवाल खड़े करने लगे।वहीं सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने के बाद पीयूष गोयल ने सफाई दी और कहा कि वो उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बयान दे रहे थे, जिसमें मेरे एक शब्द को तोड़ मरोड़ कर पेश कर मुझे टारगेट किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications