अब नई कार खरीदने पर पाइए लाखों की छूट, जानिए कैसे
अगर आपके पास भी पुरानी गाड़ी है, जोकि बिल्कुल खटारा हो चुकी है और उसे कोई खरीदने को तैयार नहीं है, ऐसे में आप नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए सरकार ने खास योजना बनाई है जिसके माध्यम से आप सस्ती गाड़ी खरीद सकते हैं।
दरअसल सरकार ने प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए पुरानी गाड़ियों के लिए स्क्रैप पॉलिसी की शुरुआत की है। इस पॉलिसी के तहत अगर आपकी पेट्रोल कार को 15 साल और डीजल कार को 10 साल पूरे हो गए हैं तो आप अपनी पुरानी गाड़ी को स्क्रैप पॉलिसी के दे सकते हैं और इसका लाभ आपको नई गाड़ी को खरीदने में मिलेगा।

अगर नई गाड़ी खरीदते वक्त आप अपनी पुरानी गाड़ी को स्क्रैप के लिए देते हैं तो आपको नई गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत पर 4-6 फीसदी तक की छूट मिल सकती है।
इसके अलावा आपको नई गाड़ी के रजिस्ट्रेशन पर भी अच्छी खासी छूट मिलती है। यही नहीं मोटर व्हीकल टैक्स में भी सरकार की ओर से आपको छूट दी जाएगी। यही नहीं सरकार की ओर से ऑटो कंपनियों को कहा गया है कि पुरानी गाड़ी स्क्रैप में देने पर ग्राहकों को 5 फीसदी का अतिरिक्त छूट दिया जाए।
ऐसे में अगर उत्तर प्रदेश को उदाहरण के तौर पर समझा जाए तो नई गाड़ी खरीदने पर आपको स्क्रैप पॉलिसी के तहत कुल 15 फीसदी की छूट मिलती है। यानि अगर आप 8 लाख की कार खरीद रहे हैं तो आपको तकरीबन 1.20 लाख रुपए तक की छूट मिल सकती है।
नई स्क्रैप पॉलिसी का लाभ लेने के लिए आपको सरकार के नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम के पोर्टल https://www.nsws.gov.in पर लॉगिन करना होगा इसके बाद आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications