Coronavirus: कोरोना से जंग में मदद के लिए आगे आए एक और उद्योगपति, अनिल अग्रवाल देंगे 100 करोड़

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर रविवार को पूरा देश जनता कर्फ्यू के समर्थन में उतरा। कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए कल पूरे देश में लोग सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक घरों से बाहर नहीं आए, देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई है, अकेले 24 घंटे में 50 से अधिक नए मरीज आए हैं और तीन मौतें हुई हैं, जिसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 7 पहुंच गई है।

Recommended Video

    Coronavirus से जंग में मदद के लिए आगे आए Businessman and Officers | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक लॉकडाउन

    कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक लॉकडाउन

    दिल्ली, राजस्थान, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक लॉकडाउन है, इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 16 जिलों को भी 25 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है।

    कोरोना से जंग में मदद के लिए आगे आए कई कारोबारी

    कोरोना से जंग में मदद के लिए आगे आए कई कारोबारी

    देश में कोराना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में कारोबार एवं उद्योग जगत इस बीमारी से निपटने में मदद के लिए आगे आया है, इसकी शुरुआत भी हो गई है, आनंद महिंद्रा की घोषणा के बाद अब वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने भी मदद का ऐलान किया है।

    100 करोड़ देने का वचन दे रहा हूं: अनिल अग्रवाल

    अनिल अग्रवाल ने इस बारे में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं इस महामारी से लड़ाई के लिए 100 करोड़ देने का वचन दे रहा हूं, हमें देश की जरूरत के लिए वचन के तहत यह कर रहे हैं, यह वह समय है जब देश को हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है, बहुत से लोग भविष्य को लेकर अनिश्चित हैं और मैं खासकर रोज कमाकर गुजारा करने वालों के लिए चिंतित हूं, हम अपनी तरफ से मदद की पूरी कोशिश करेंगे'।

    आनंद महिंद्रा ने किया था मदद का ऐलान

    कोरोना के केस आगे और बढ़ने की आंशका के मद्देनजर आनंद महिंद्रा ऐसे पहले उद्योगपति के रूप में सामने आए थे, जिन्होंने मदद की पेशकश की है। महिंद्रा ने मरीजों के लिए अपने रेजॉर्ट्स देने के साथ-साथ अपनी पूरी सैलरी देकर मॉनिटरी मदद की बातें कहीं थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+