15 अप्रैल से बंद हो जाएगी USSD आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सुविधा, जानिए मोबाइल यूजर पर क्या पड़ेगा असर
USSD Call Forwarding Facility: दूरसंचार विभाग ने USSD (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा) आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सुविधा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने USSD आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सुविधा को 15 अप्रैल से बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही यह सुविधा 15 अप्रैल से अगले आदेश तक बंद रहेगी।
दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम ऑपरेटरों से यूएसएसडी आधारित कॉल फॉरवर्डिंग को निष्क्रिय करने के आदेश दिए हैं। साथ ही इसे फिर से सक्रिय करने के लिए वैकल्पिक तरीकों को अपनाने के लिए भी कहा है। मोबाइल यूजर्स अपने फोन स्क्रीन पर कोई भी सक्रिय कोड डायल करके यूएसएसडी सेवा का उपयोग करते हैं।

धोखाधड़ी और ऑनलाइन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आदेश जारी
इस सेवा का उपयोग अक्सर IMEI नंबर और मोबाइल फोन बैलेंस समेत अन्य चीजों की जांच के लिए किया जाता है। यह आदेश मोबाइल फोन के जरिए होने वाली धोखाधड़ी और ऑनलाइन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए जारी किया गया है। 28 मार्च के अपने आदेश में दूरसंचार विभाग ने कहा कि यह उसके संज्ञान में आया है कि USSD आधारित कॉल फॉरवर्डिंग *401# सेवाओं का कुछ अनुचित गतिविधियों के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- UP News: चार्ज हो रहा मोबाइल फटा, 4 बच्चों की मौत, माता- पिता झुलसे, हालत गंभीर
इस संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सभी लाइसेंसधारी मौजूदा यूएसएसडी-आधारित कॉल फ़ॉरवर्डिंग सेवाओं को 15 अप्रैल 2024 से अगली सूचना तक बंद कर देंगे।
आदेश में कहा गया है कि सभी मौजूदा ग्राहक जिन्होंने यूएसएसडी-आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सेवा सक्रिय की है, उन्हें वैकल्पिक तरीकों के माध्यम से कॉल फॉरवर्डिंग सेवाओं को फिर से सक्रिय करने के लिए कहा जा सकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी सेवाएं उनकी सूचना के बिना सक्रिय न हों।
यह भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा में मतदाता और उम्मीदवारों को मिलेगी यह सुविधा, निर्वाचन आयोग ने शुरू किए मोबाइल एप












Click it and Unblock the Notifications