सरकार ने अवैध लोन एप पर कसा शिकंजा, RBI और IT मंत्रालय को वित्त मंत्री ने दिए निर्देश

नई दिल्ली। मोबाइल ऐप के जरिए लोन का झांसा देकर ठगी करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने सख्त उठाना शुरू कर दिया है। अवैध लोन ऐप पर शिकंजा कसने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरबीआई और आईटी मंत्रालय को निर्देश दिए हैं। अवैध लोन एप के जरिए होने वाले फर्जीवाड़े को गंभीरता से लेते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरबीआइ से वैध लोन एप की सूची जारी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं आईटी मंत्रालय को निर्देश दिया गया है कि वो यह सुनिश्चित करें कि वैध लोन ऐप ही ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सके।

Union Finance Minister chaired a meeting yesterday to discuss the various issues related to illegal loan apps

इतना ही नहीं आईटी कंपनियों को अवैध लोन एप के मनी लांड्रिंग, टैक्स चोरी और शेल कंपनियों के साथ के संबंधों की जांच का भी निर्देश दिया गया है। दरअसल लगातार बढ़ रहे फर्जीवाड़े के मामलों को गंभीरता से लेते हुए वित्त मंत्रालय ने अहम बैठक की, जिसमें अलग-अलग विभागों के सचिव, आईटी मंत्रालय के सचिव, आरबीआइ के डिप्टी गवर्नर शामिल हुए। वहीं इस बैठक में ये भी तय किया गया है अवैध लोन एप पर होने वाली कार्रवाई की समीक्षा बैठक वित्त मंत्री खुद करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+