Union Budget 2024: सोना-चांदी, मोबाइल फोन के घटेंगे दाम, जानिए क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा, पूरी लिस्ट

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत की मोबाइल इंडस्ट्री काफी वृहद हो गई है, लिहाजा इसके बेसिक कस्टम ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया जाता है। वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन पर कस्टम ड्यूटी को कम करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पीसीडीए,मोबाइल चार्ज पर 15 फीसदी की कटौती की है।

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने गोल्ड,सिल्वर पर कस्टम ड्यूटी को 6 फीसदी कम कर दिया है। जबकि प्लैटिनम पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6.4 फीसदी कर दिया गया है। वित्त मंत्री सर्किट बोर्ड की असेंबली पर और टेलीकॉम उपकरणों पर 10-15 फीसदी ड्यूटी को कम किया है।

nirmala sitharaman

बजट में क्या हुआ सस्ता

मछली का भोजन
कैंसर दवा
सोना-चांदी
प्लेटिनम
मोबाइल फोन
मोबाइल चार्जर
बिजली के तार
एक्सरे मशीन
सोलर सेट्स
लेदर और जूतों पर कस्टम ड्यूटी घटी
कैंसर की तीन दवाओं पर कस्टम ड्यूटी खत्म
सोना-चांदी
प्लेटिनम
वीपीसी फ्लैक्स बैनर
25 आवश्यक खनिज

अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ऐतिहासिक प्रकृति पर प्रकाश डाला।

महंगाई दर 4 फीसदी

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक महंगाई दर के दबावों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था लचीली बनी हुई है, महंगाई दर 4% के भीतर बनी हुई है। अंतरिम बजट में गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर ध्यान केंद्रित किया गया था और इस पूर्ण बजट में इन समूहों को प्राथमिकता दी गई है।

वित्त मंत्री ने मुख्य रूप से कैंसर की दवाओं पर सीमा शुल्क को शून्य किया है। इसके अतिरिक्त मोबाइल उपकरणों और चार्जर पर सीमा शुल्क (बीसीडी) में 15% की कटौती की गई है। इस कदम से उपभोक्ताओं के लिए ये आवश्यक वस्तुएं काफी सस्ती होंगी।

दूरसंचार उपकरण होंगे महंगे

इसके साथ ही दूरसंचार उपकरणों की कीमतों में वृद्धि होगी क्योंकि इन वस्तुओं पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 15% कर दिया गया है। इस बदलाव से देश में दूरसंचार सेवाओं और उपकरणों की लागत पर असर पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+