Budget 2024: एक करोड़ युवाओं को मिलेगी इंटर्नशिप, हर महीने 5000 रुपए

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराने के लिए आम बजट में बड़ा ऐलान किया उन्होंने एक करोड़ युवाओं के लिए देश की 500 टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप की योजना का ऐलान किया।

वित्त मंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों में देश की 500 टॉप कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। इस दौरान युवा हर महीने 5000 रुपए की इंटर्नशिप भी दी जाएगी। साथ ही उन्हें एकमुश्त 6000 रुपए की मदद भी दी जाएगी।

budget 2024

एकमुश्त 6000 भी मिलेंगे

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा सरकार 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करेगी, जिसमें 5000 रुपए प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता और 6000 रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी।

5 वर्ष में कुशल युवा रोजगार

सीतारमण ने देश के युवाओं के कौशल में सुधार पर केंद्रित एक नया केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम भी पेश किया। इस पहल का उद्देश्य पांच वर्षों में 20 लाख युवाओं को कौशल विकास के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने घोषणा की, "राज्यों, उद्योग के सहयोग से कौशल विकास के लिए नई केंद्र प्रायोजित योजना, 5 वर्षों में 20 लाख युवाओं को कुशल बनाया जाएगा।"

टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप

इंटर्नशिप योजना से विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के लिए कई अवसर पैदा होने की उम्मीद है। शीर्ष कंपनियों के साथ सहयोग करके, सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रतिभागियों को मूल्यवान अनुभव और कौशल प्राप्त हो जो उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाएगा।

इस पहल से युवाओं में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी। सरकार युवाओं को वित्तीय सहायता और कंपनियों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करके उन्हें इन कंपनियों में बेहतर रोजगार का अवसर मुहैया कराएगी।

केंद्र कौशल विकास कार्यक्रम राज्य सरकारों और उद्योगों के साथ मिलकर आगे बढ़ाएगी। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की खास जरूरतों को पूरा करने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों को तैयार करना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि युवा इन कंपनियों में जरूरी कौशल रखते हैं।

कुल मिलाकर ये पहल युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें नौकरी के बाजार में भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इंटर्नशिप और कौशल विकास दोनों पर ध्यान केंद्रित करना रोजगार के मुद्दों से निपटने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण को दर्शा्ता है।

इन योजनाओं में निवेश करके सरकार को उम्मीद है कि इससे अधिक कुशल और सक्षम कार्यबल तैयार होगा। इससे देश की आर्थिक वृद्धि और विकास में सकारात्मक योगदान मिलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+