Budget 2024 Current Updates: बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बड़े ऐलान

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया। इस बजट में किसान, युवाओं और नौकरीपेशा लोगों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर स्लैब में बड़े बदलावों की घोषणा की है। अब स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार कर दिया गया है।

nirmala sitharaman

इसी तरह बजट में एक करोड़ युवाओं को हर महीने 5000 रुपए इंटर्नशिप देने का ऐलान किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करते हुए कहा ​कि मोदी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। ये बजट गरीब, महिला, युवा और अन्नदाताओं पर फोकस है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "भारत की आर्थिक वृद्धि अभी भी शानदार अपवाद बनी हुई है और आने वाले वर्षों में भी ऐसी ही रहेगी। भारत की मुद्रास्फीति कम और स्थिर बनी हुई है तथा 4% के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।"

बजट में क्या-क्या हुईं घोषणाएं

-बजट में इनकम टैक्स पर बड़ा ऐलान किया गया है। स्टैंडर्ड डिडक्शन 50 से 75 हजार किया गया।

-महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये। केंद्रीय बजट 2024-25 MSMEs और विनिर्माण, विशेष रूप से श्रम-गहन विनिर्माण पर विशेष ध्यान प्रदान करता है।

-कैंसर की तीन दवाइयों से कस्टम ड्यूटी कम कर दी गई है। बजट में ऐलान किया गया कि मोबाइल फोन और चार्जर सस्ते होंगे। सोना-चांदी से सीमा शुल्क कम किया गया है।

-शहरी आवास के लिए 10 लाख करोड़ रुपये की घोषणा।

-मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में MSME के लिए ऋण गारंटी योजना।

-पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे। महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान। आदिवासी समुदाय के लिए पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान।

-शहरी विकास के लिए 100 बड़े शहरों के लिए जलापूर्त, सीवेज ट्रीटमेंट के लिए परियोजनाएं।

-30 लाख से अधिक आबादी वाले 14 बड़े शहरों में आवागमन के लिए विकास योजनाएं।

-पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 1 करोड़ शहरी और मध्य वर्गीय परिवारों को लाभ मिलेगा।

-काशी की तर्ज पर बोधगया में कॉरिडोर बनेगा। बिहार में पर्यटन पर जोर। नालंदा में पर्यटन का विकास।

-बिहार में राजगीर टूरिस्ट सेंटर का निर्माण। बाढ़ आपदा पर बिहार के लिए 11000 करोड़ का प्रावधान।

-महिलाओं और बालिकाओं को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये आवंटित
-भारतीय डाक भुगतान बैंक की 100 से अधिक शाखाएं पूर्वोत्तर क्षेत्र में खोली जाएंगी।

-राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा किया जाएगा।

-विशाखापत्तनम - चेन्नई औद्योगिक गलियारे में कोप्पार्थी क्षेत्र और हैदराबाद-बेंगलुरु औद्योगिक गलियारे में ओटवाकल क्षेत्र में आवश्यक अवसंरचनाओं के लिए निधियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

-21,400 करोड़ रुपये की लागत से बिहार के पीरपैंती में 2400 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र स्थापित करने सहित बिजली परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

-बिहार में नए हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज और खेल बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। बहुपक्षीय विकास बैंकों से बाहरी सहायता के लिए बिहार सरकार के अनुरोधों पर शीघ्रता से काम किया जाएगा।

-वित्त मंत्री ने बजट भाषण में ऐलान किया कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूर्वोदय का गठन किया जाएगा।

-5 साल मुफ्त राशन की व्यवस्था चलती रहेगी। इस साल कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान।

- रोजगार के लिए 3 प्रमुख योजनाओं पर काम करेगी सरकार। बिहार में 3 एक्सप्रेस वे का ऐलान।

- बोधगया-वैशाली एक्सप्रेस वे और पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे का निर्माण होगा।

- 32 फसलों के लिए 109 किस्म लॉन्च करेंगे।

- कृषि सेक्टर का विकास पहली प्राथमिकता।

- रोजगार बढ़ाने पर सरकार का फोकस. रोजगार बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

- युवाओं के लिए 2 लाख करोड़, 5 राज्यों में किसान क्रेडिट कार्ड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+