Union Budget 2024: अब शेयर बाजार में नहीं चलेगी सट्टेबाजी, शॉर्ट टर्म-लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन में जबरदस्त इजाफा

Share Market 2024: वित्त मंत्री ने शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन को बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया है,जबकि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन को बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है। इसके साथ ही लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स पर टैक्स की सीमा को एक लाख रुपए से बढ़ाकर 1.25 लाख रुपए कर दिया है। यानि 1.25 लाख रुपए तक के मुनाफे पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा।

पिछले कुछ वर्षों में शेयर बाजार में रिटेल निवेशकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। कुछ वर्ष पहले भारत में रिटेल निवेशकों की संख्या तकरीबन 2 फीसदी थी। रिटेल निवेशक की बात करें तो वो देश की आम जनता होती है, जो शेयर बाजार में छोटा निवेश करती है।

share market

कोरोना काल के बाद रिटेल निवेशकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में 9 करोड़ नए रिटेल निवेशक बाजार में आए हैं। बड़ी संख्या में रिटेल निवेशकों फ्यूचर एंड ऑप्शन में निवेश करते हैं, जिसका उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है।

रिपोर्ट की मानें तो तकरीबन 99 फीसदी लोग एफएंडओ में नुकसान उठाते हैं, यही वजह है कि सरकार ने शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन में इजाफा किया है। पहले यह 15 फीसदी था, इसे बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया गया है।

शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन की बात करें तो आप जो भी निवेश करते हैं अगर उसे एक वर्ष से पहले ब्रेक करते हैं और इससे आपको जो लाभ मिलता है,उसे शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन कहते हैं।

उदाहरण के तौर पर अगर आप एक लाख रुपए शेयर बाजार में निवेश किया है और इसे एक साल के भीतर बेच देते हैं। इसपर आपको 20 हजार रुपए का लाभ मिलता है तो इसपर आपको शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन 20 फीसदी देना होगा। यानि 20 हजार रुपए पर आपको 20 फीसदी यानि 4 हजार रुपए का टैक्स देना होगा।

इसी तरह से लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन की बात करें तो अगर आपने कोई निवेश किया है और इसे आप एक वर्ष से अधिक तक बनाए रखते हैं तो इसपर होने वाले लाभ पर आपको 12.50 फीसदी का टैक्स देना पड़ेगा।

पहले यह 10 फीसदी था। उदाहरण के तौर पर अगर आपने कोई निवेश एक लाख रुपए का निवेश किया है और इसपर आपको 20 हजार रुपए का मुनाफा होता है तो आपको इसपर 12.5 फीसदी यानि 2400 रुपए का टैक्स देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+