Union Budget 2024: चमड़े के लाल रंग के ब्रीफकेस में लाया गया था पहला बजट, मोदी सरकार में कैसे बदली परंपरा?

Union Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 23 जुलाई को बजट पेश करने के साथ मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को पार कर लिया है। सीतारमण ने लगातार 7वीं बार बजट पेश किया है जबकि देसाई ने लगातार 6 बार बजट पेश किया था। हालांकि, सबसे ज्यादा, 10 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड अभी भी मोरारजी देसाई के नाम पर ही है।

बजट की यह परंपरा आजादी से पहले से चली आ रही है और अब भी कायम है। बजट दस्तावेज रखने के लिए ब्रीफकेस का उपयोग होता था, लेकिन अब यह डिजिटल हो गया है। हालांकि, ब्रीफकेस रखने की परंपरा जारी रही।

Nirmala Sitaraman

बजट शब्द की उत्पत्ति

बजट शब्द अंग्रेजी के Budget से आया है, जिसका मतलब प्रशासन की वित्तीय स्थिति होता है। यह मूल रूप से फ्रेंच शब्द Bougette से लिया गया है, जिसका अर्थ लेदर ब्रीफकेस होता है।

भारत में ब्रीफकेस लाने की परंपरा ब्रिटेन से ली गई थी। 1860 में ब्रिटिश बजट पेश करने वाले चीफ विलियम ई. ग्लैडस्टोन ने पहली बार ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया था, जिसे बाद में 'ग्लैडस्टोन बॉक्स' कहा जाने लगा।

आजाद भारत का पहला बजट

भारत ने भी ब्रिटिश परंपरा का पालन किया, लेकिन भारत में अलग-अलग वित्त मंत्री अलग-अलग रंगों और डिजाइन के ब्रीफकेस लाते थे। भारत के पहले वित्त मंत्री आरके शनमुखम चेट्टी ने 26 नवंबर 1947 को रेड लेदर के ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया था। 1958 में प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने काले रंग के ब्रीफकेस में बजट पेश किया।

समय-समय पर बैग के रंग और डिजाइनों में बदलाव किए गए। 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ब्रीफकेस की परंपरा छोड़कर 'बही-खाता' का विकल्प चुना। 2021 में उन्होंने 'बही-खाता' को 'टैबलेट' से बदल दिया और बजट पूरी तरह पेपरलेस हो गया।

मोदी सरकार के दौरान बजट पेश करने की परंपरा में बदलाव

मोदी सरकार के दौरान गुलामी के दौरान से चली आ रही परंपरा तोड़ी गई और ब्रीफकेस की जगह 'बही-खाता' और फिर टैबलेट का उपयोग शुरू हुआ। इस बदलाव ने बजट को पूरी तरह डिजिटल बना दिया।

इस तरह भारतीय बजट प्रणाली समय के साथ विकसित हुई है, जिसमें पारंपरिक तरीकों से आधुनिक डिजिटल उपकरणों तक का सफर शामिल है। यह बदलाव न केवल तकनीकी प्रगति को उदाहरण है बल्कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और दक्षता भी लाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+