LIVE
HIGHLIGHTS
SPONSOR Tata
Budget 2023: 'अमृत काल की मजबूत आधारशिला रखने वाला है आम बजट', बोले अमित शाह

Budget 2023: 'अमृत काल की मजबूत आधारशिला रखने वाला है आम बजट', बोले अमित शाह

Budget

Union Budget 2023-24: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के इस कार्यकाल का आम बजट पेश कर दिया है। इस बजट में सबसे बड़ा ऐलान आयकर स्लैब में बदलाव का हुआ है। अब टैक्स स्लैब को 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दिया गया है। वित्त मंत्री ने पीएम आवास योजना के बजट को 66 फीसदी बढ़ाने का भी ऐलान किया है। ऐसे में अपने घर का सपना देखने वालों के लिए यह बड़ा ऐलान है। बजट से जुड़े हर बड़े ऐलान को यहां विस्तार से पढ़िए।

लाइव अपडेट्स:-

10:10 PM
Feb 1, 2023
सरकार सबका साथ सबका विकास की अवधारणा काम कर रही है। केंद्रीय बजट ये साबित करता है। सभी सेक्टर्स को ध्यान में रखते हुए बजट किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। आम बजट अमृतकाल की मजबूत आधारशिला रखने वाला है: अमित शाह
10:06 PM
Feb 1, 2023
बजट 2023 अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित देश बनाने के पीएम मोदी के दृष्टिकोण की ओर पहला कदम: पीयूष गोयल
8:36 PM
Feb 1, 2023
बजट 2023 देश के विकास इंजन की तरह, रेलवे के लिए आवंटित 2.41 लाख करोड़ रुपये यात्रियों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा: अश्विनी वैष्णव
8:35 PM
Feb 1, 2023
यह महज रस्म निभाने वाला बजट है। बेरोजगारी, मनरेगा से जुड़ी योजनाएं होनी चाहिए थीं। सरकार चाहती तो विशेष अनुदान देती क्योंकि हिमाचल प्रदेश पर 75 हजार करोड़ का कर्ज है: हिमाचल प्रदेश के सीएम एसएस सुक्खू
8:34 PM
Feb 1, 2023
मैं बाजरा में पीएम के भरोसे का स्वागत करता हूं। ओडिशा बाजरा मिशन एक अग्रणी पहल है। मुझे खुशी है कि बजट में बाजरा को महत्व दिया गया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई दुनिया की तकनीकों पर फोकस सराहनीय है। आदिम जनजातीय समूहों पर ध्यान देना एक स्वागत योग्य कदम है। बजट में कुछ अच्छे पहलू हैं जिनकी सराहना की जानी चाहिए जिसमें पूंजी निवेश में वृद्धि, पेयजल पहलों के लिए समर्थन और ग्रामीण आवास में वृद्धि शामिल है: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
7:43 PM
Feb 1, 2023
यह बजट पीएम मोदी के 'अमृत काल' के विजन को पूरा करने वाला बजट है। इस बजट में यह घोषणा की गई है कि सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने के लिए मिशन मोड में काम किया जाएगा: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
7:32 PM
Feb 1, 2023
अमृत ​​काल के पहले बजट ने भारत के उज्जवल भविष्य का मजबूत आधार तैयार किया है। युवाओं को हाई-टेक शिक्षा देंगे और 47 लाख युवाओं को स्टाइपेंड देंगे। खेल बजट में 11% की वृद्धि हुई है जो अब कुल 3,397 करोड़ रुपये हो गया। करीब 1,000 करोड़ रुपए सिर्फ 'खेलो इंडिया गेम्स' पर खर्च किए जाएंगे: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
7:29 PM
Feb 1, 2023
बजट में नरेगा के लिए धन आवंटन में 29,000 करोड़ रुपये की कमी की गई है, जिसका अर्थ है कि अतिरिक्त रोजगार उत्पन्न नहीं होगा। उर्वरक सब्सिडी में 50,000 करोड़ रुपये की कमी का मतलब है कि किसानों का खर्च बढ़ जाएगा: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता सिद्धारमैया
7:12 PM
Feb 1, 2023
आसमान छूती महंगाई के बीच इनकम टैक्स में छूट का क्या फायदा? बजट में बेरोजगारों के लिए कोई प्रस्ताव नहीं: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
7:10 PM
Feb 1, 2023
'मित्र काल' बजट में- नौकरियां पैदा करने के लिए कोई विजन नहीं, महंगाई से निपटने की कोई योजना नहीं है, असमानता को दूर करने का कोई इरादा नहीं है। देश में 1% सबसे अमीर 40% संपत्ति के मालिक हैं, 50% सबसे गरीब 64% जीएसटी का भुगतान करते हैं, 42% युवा बेरोजगार हैं- फिर भी, पीएम को परवाह नहीं- राहुल गांधी
6:33 PM
Feb 1, 2023
निर्मला जी का निर्मम बजट: सीएम बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पर बयान देते हुए कहा कि इसे निर्मला जी का निर्मम बजट कहा जा सकता है। इस बजट को चुनाव को देखते हुए बनाया गया है। इसमें किसी को कोई सहुलियत नहीं दी गई है। पहले एयरपोर्ट के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपए दिए गए और फिर उसे नीलाम कर दिया गया। क्या उसी तर्ज पर रेलवे के लिए भी पैसा दिया जाएगा और उसे भी निजी हाथों में बेच दिया जाएगा।
6:32 PM
Feb 1, 2023
कांग्रेस की गुरुवार को बैठक
बजट सत्र की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक कल CPP कार्यालय में होगी।
6:31 PM
Feb 1, 2023
इस बजट से किसी को भी फायदा नहीं: कांग्रेस
इस बजट से किसे फायदा हुआ है? निश्चित रूप से, गरीब को नहीं, नौकरी की तलाश कर रहे युवा को नहीं, नौकरी से निकाले जाने वाले युवा को नहीं, करदाता को नहीं और गृहिणी को भी नहीं: कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम
6:31 PM
Feb 1, 2023
कांग्रेस का बजट को लेकर बयान
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने बजट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहीं भी बेरोजगारी, गरीबी, असमानता या समानता जैसे शब्दों का जिक्र नहीं किया। बजट से पता चलता है कि सरकार लोगों की आजीविका, उनकी चिंताओं, अमीर और गरीब के बीच बढ़ती असमानता के बारे में परवाह नहीं करती है।
6:01 PM
Feb 1, 2023
विकास कराने वाला बजट: पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ये विकास कराने वाला बजट है। पिछले 2 सालों में हमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आज हमें प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों का धन्यवाद करना चाहिए। आज हम कोरोना से पहले वाली आर्थिक गतिविधि पर आ गए हैं। इसमें सरकारी नीतियों और बजट ने सहयोग किया है।
6:01 PM
Feb 1, 2023
मजबूती देने वाला बजट: गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह बजट काफी सोचा समझा और देश को मजबूती देने वाला बजट है। एक ऐसा बजट जो हर वर्ग की चिंता करता है। पूरा बजट रोजगार और अवसरों से भरा हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए रेलवे, एयरपोर्ट, पोर्ट सबको इसमें रखा गया है।
6:00 PM
Feb 1, 2023
यूपी CM योगी आदित्यनाथ का बयान
यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये बजट नए भारत की समृद्धि का नया संकल्प है। वर्तमान केंद्रीय बजट समाज के हर वर्ग की आशाओं और भारत जैसी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की समग्र उत्थान की अपेक्षाओं की पूर्ति करने वाला है। बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
5:59 PM
Feb 1, 2023
लेंस में रियायत
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 100... 5G लैब बनेंगे, आगामी 2-3 वर्ष के अंतर्गत भारत टेलीकॉम तकनीक का निर्यातक बनेगा। आत्मनिर्भर भारत के तहत 4G-5G को BSNL में रोलआउट किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक के उत्पादन के तहत मोबाइल फोन में लगने वाले लेंस में रियायत मिली है।
5:58 PM
Feb 1, 2023
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बजट पर बयान
रेलवे के लिए 2.41 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। यह एक बड़ा बदलाव है और यह यात्रियों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
5:58 PM
Feb 1, 2023
अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट लगेंगे
इसे हैरिटेड सर्किट में चलाया जाएगा। बिजली के लिए अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट लगाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
5:58 PM
Feb 1, 2023
1275 स्टेशन का पुनर्विकास
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अमृत भारत स्कीम में बड़े स्टेशन सहित कुल 1275 स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। सोनीपथ, लातूर और रायबरैली में वंदे भारत ट्रेन का उत्पादन शुरु होगा। ग्रीन ग्रोथ पहल के तहत दिसंबर 2023 तक हाइड्रोजन ट्रेन भी बनकर निकलेगी।
5:57 PM
Feb 1, 2023
पंजाब सीएम का बजट पर बयान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पहले गणतंत्र दिवस से पंजाब गायब था अब देश के बजट से पंजाब गायब है। पंजाब बॉर्डर स्टेट है जिसके तहत BSF को अपग्रेड करने और राज्य के बाकी कार्य के लिए 1,000 करोड़ रुपए की मांग की गई थी लेकिन उसका कोई जिक्र नहीं किया गया। नई फसल पर कोई MSP नहीं दी गई। पराली जलाने की समस्या पर 1500 रुपए प्रति एकड़ केंद्र से मांगे गए थे।
5:52 PM
Feb 1, 2023
बजट, पूंजी निवेश का बड़ा कदम
बजट, पूंजी निवेश को एक बड़ा कदम देता है, यह MSME में भी शामिल होता है क्योंकि वे विकास के इंजन हैं। यह पूंजी निवेश को बनाए रखता है और निजी क्षेत्र को भी आगे बढ़ाता है जबकि व्यक्तियों और मध्यम वर्ग को कर राहत भी देता है: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
4:51 PM
Feb 1, 2023
जमीन स्तर पर मिल रही नौकरियां
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि परियोजनाएं चल रही हैं और धन का उपयोग हो रहा है, जो बजट विवरण से आ रहा है। व्यक्ति के बिना परियोजनाएँ कैसे पूरी हो सकती हैं। मानव हस्तक्षेप के बिना 1 प्रतिशत परियोजना भी पूरा नहीं किया जा सकता है। तो जाहिर तौर पर जमीन पर नौकरियां मिल रही हैं।
4:41 PM
Feb 1, 2023
कृषि ऋण उपलब्धता में वृद्धि
कृषि ऋण उपलब्धता में बहुत वृद्धि हुई है। कृषि ऋण के लिए 20 लाख रुपये उपलब्ध कराये जा रहे हैं। साथ ही, पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत एक उप-योजना यह सुनिश्चित करती है कि तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग इससे लाभान्वित होने जा रहे हैं: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
4:40 PM
Feb 1, 2023
डिजिटल अर्थव्यवस्था पर फोकस
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम एक भविष्यवादी फिनटेक क्षेत्र की ओर देख रहे हैं, लोगों को औद्योगिक क्रांति 4.0 के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा, हम जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल अर्थव्यवस्था को खोलने की कोशिश कर रहे हैं।
4:40 PM
Feb 1, 2023
नई कर व्यवस्था से फायदा
केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि नई कर व्यवस्था को अब अधिक प्रोत्साहन और आकर्षण मिला है, ताकि लोग बिना किसी हिचकिचाहट के पुराने से नए की ओर जा सकें। हम किसी को बाध्य नहीं कर रहे हैं। लेकिन नया अब आकर्षक है क्योंकि यह अधिक छूट देता है।
4:39 PM
Feb 1, 2023
बजट में 4 बिंदुओं पर जोर
वित्त मंत्री ने बताया कि इस बजट के चार जोर बिंदु महिलाओं को सशक्त बनाने, पर्यटन के लिए कार्य योजना, विश्वकर्मा (कारीगरों) के लिए पहल और हरित विकास पर हैं।
4:37 PM
Feb 1, 2023
MSME को राहत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने MSME को राहत दी है। कृषि ऋण के लिए 20 लाख रुपए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही, पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत एक उप-योजना यह सुनिश्चित करती है कि तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग इससे लाभान्वित होने जा रहे हैं।
4:36 PM
Feb 1, 2023
बजट के बाद वित्त मंत्री का पीसी
बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में महिला सशक्तिकरण,पर्यटन पर जोर दिया गया। हम फिनटेक, औद्योगीकरण,डिजिटल अर्थव्यवस्था को भारत की डिजिटल शक्ति के रूप में देख रहे हैं। कृषि ऋण में काफी वृद्धि हुई है, व्यक्तिगत आय कर सुनिश्चित करना जिसमें बदलाव देखा गया है और यह लंबे समय बाद हुआ है।
12:49 PM
Feb 01, 2023
टैक्स
प्रत्यक्ष कर
सरचार्ज रेट कम हुआ
सरकार ने नई कर व्यवस्था के तहत सरचार्ज की दर कम कर दी गई है।अब ये 37% से घटाकर 25% हो गया है।
12:48 PM
Feb 01, 2023
टैक्स
प्रत्यक्ष कर
15 लाख रुपये से अधिक की आय पर टैक्स
एक वर्ष में 15 लाख रुपये से अधिक आय वाले लोगों को देना होगा 30 प्रतिशत टैक्स।
12:40 PM
Feb 01, 2023
टैक्स
सीमा शुल्क
कस्टम ड्यूटी में बदलाव
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रोनिक वाहन सस्ते होंगे लेकिनविदेश से आने वाली चांदी की चीजें महंगी होंगी।
12:37 PM
Feb 01, 2023
टैक्स
प्रत्यक्ष कर
आयकर स्लैब में बदलाव
अब आयकर स्लैब का प्रारूप ऐसा होगा-0 से 3 लाख रुपये- 0,3 से 6 लाख रुपये – 5%, 6 से 9 लाख रुपये – 10%, 9 से 12 लाख रुपये – 15%, 12 से 15 लाख रुपये – 20%,15 लाख से ऊपर – 30%
12:34 PM
Feb 01, 2023
टैक्स
प्रत्यक्ष कर
सरल आईटीआर फॉर्म्स
नेक्सट जेनरेशन कॉमन आईटी रिटर्न फॉर्म्स जारी किए जाएंगे।
12:29 PM
Feb 01, 2023
टैक्स
प्रत्यक्ष कर
इनकम टैक्स में बदलाव
नई कर व्यवस्था के तहत 7 लाख रुपए तक की सालाना कमाई तक कोई टैक्स नहीं देना होगा. अभी तक यह सीमा 5 लाख रुपए थी।
12:18 PM
Feb 01, 2023
टैक्स
अप्रत्यक्ष कर
पैन कार्ड
पैन कार्ड अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा।
12:15 PM
Feb 01, 2023
बजटीय आवंटन
Senior Citizens स्कीम
Senior Citizens स्कीम की राशि बढाई गई है, अब वरिष्ठ नागरिक 30 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं, जबकि पहले यह 15 लाख रुपये था।
12:12 PM
Feb 01, 2023
बजटीय आवंटन
राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन
वित्त मंत्री ने राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन के लिए 19,700 करोड़ रुपये आवंटित किए।
12:02 PM
Feb 01, 2023
बजटीय आवंटन
शिक्षा
शिक्षा
740 एकलव्य आवासीय विद्यालयों में 38,800 शिक्षकों की होगी भर्ती।
12:00 PM
Feb 01, 2023
क्या हुआ सस्ता, क्या महंगा?
हरित ऊर्जा पर ध्यान
हम आर्थिक क्षेत्रों में ऊर्जा के कुशल उपयोग के लिए हरित ईंधन, हरित ऊर्जा आदि जैसे कार्यक्रमों को लागू कर रहे हैं।
11:59 AM
Feb 01, 2023
क्या हुआ सस्ता, क्या महंगा?
इलेक्ट्रिक कारें / स्कूटर
ऊर्जा
ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 20,700 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा
11:57 AM
Feb 01, 2023
बजटीय आवंटन
मछली पालन
पीएम मत्स्य संपदा योजना
मत्स्य पालन पर ध्यान देते हुए कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया गया है।
11:53 AM
Feb 01, 2023
बजटीय आवंटन
रेलवे
रेलवे को 2.4 लाख करोड़ का बजट
बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत परिव्यय का प्रावधान किया गया है।
11:50 AM
Feb 01, 2023
बजटीय आवंटन
पीएम आवास योजना
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम आवास योजना के लिए परिव्यय 66% बढ़ाया जा रहा है।
11:41 AM
Feb 01, 2023
बजटीय आवंटन
पीएमपीबीटीजी विकास मिशन
विशेष रूप से जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन शुरू किया जाएगा।
11:38 AM
Feb 01, 2023
बजटीय आवंटन
डिजिटल लाइब्रेरी
बच्चों और युवाओं के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी
11:37 AM
Feb 01, 2023
बजटीय आवंटन
स्वास्थ्य
नए नर्सिंग कॉलेज
157 नवीन नर्सिंग महाविद्यालयों की स्थापना की जायेगी
10:25 AM
Feb 01, 2023
बजटीय आवंटन
कृषि
टैक्स स्लैब में बदलाव!
नई कर व्यवस्था के तहत आयकर स्लैब में बदलाव की उम्मीद है।
10:07 AM
Feb 01, 2023
क्या हुआ सस्ता, क्या महंगा?
हवाई किराया
रेलवे, राजमार्गों पर बजट की अपेक्षाएं
रेलवे, राजमार्गों के लिए 4 लाख करोड़ रुपये के आवंटन की उम्मीद। सरकार ने 2022-23 में रेलवे के लिए 1.4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे।