Union Budget 2022: इंश्योरेंस सेक्टर को बजट से उम्मीदें, अलग से छूट की मांग

Union Budget 2022: इंश्योरेंस सेक्टर को बजट से उम्मीदें, अलग से छूट की मांग

नई दिल्ली, 19 जनवरी। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करने वाली हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सरकार के इस बजट पर सबकी निगाहें होगी। कोरोना की तीसरी मार झेल रहे देशवासियों को इस बजट से काफी उम्मीद है। खासकर देश के इंश्योरेंस सेक्टर को इस बजट से काफी उम्मीदें है। कोरोना की तीसरी लहर की वजह से बाजार में एक संशय का भाव बना हुआ है। ऐसे में इंश्योरेंस सेक्टर को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों की ओर जरूर ध्यान देगी।

Union Budget 2022: What Insurance Sector Expect from Finance Minister Nirmala Sitharaman in Budget 2022

बीमा सेक्टर, खासकर लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़े लोगों ने सरकार को सलाह दी है कि हेल्थ इंश्योरेंस को अलग से टैक्स में छूट मिले। 80(सी) के तहत इंश्योरेंस सेक्टर को अलग छूट दी जाने की मांग की जा रही है। वहीं ये सेक्टर चाहता है कि सरकार बजट में इंश्योरेंस के एन्युटी को टैक्स फ्री करें, ताकि लोग इंश्योरेंस की आकर्षित हो सके।

आपको बता दें कि इनकम टैक्स में स्टैंडर्ड डिडक्शन के तहत लोगों को 1,50,000 की लिमिट काफी सीमित है। जानकारों की माने तो ये छूट बहुत कम है, जिसमें इंश्योरेंस को बहुत स्पेस नहीं बचता। उनका कहना है कि टैक्स छूट के लिए इंश्योरेंस को अलग सेक्शन मिले। दरअसल 80 (C) के तहत 1.5 लाख की छूट में पीपीएफ, ट्यूशन फीस, होम लोन के बाद बहुत कुछ बचता ही नहीं है। इसलिए इस सेक्टर से जुड़े लोग चाहते हैं कि बीमा के लिए टैक्स छूट में अलग से स्पेस मिले। वहीं उनकी मांग है कि सेक्शन 10 (10D) के तहत एन्युटी को भी लाया जाए और उसे टैक्स फ्री किया जाए। हालांकि सरकार इन मांगों पर कितना गौर करती है और कितना बेनिफिट मिलता है ये 1 फरवरी को ही पता चल सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+