आखिर कौन हैं वो 5 शीर्ष अधिकारी जिन्होंने बजट तैयार करने में निभाई अहम भूमिका, हर किसी की नजर उनपर
नई दिल्ली, 01 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करेंगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया था, इसके बाद आर्थिक सर्वे को पेश किया गया था। जिसके बाद आज निर्मला सीतारमण बजट को पेश करेंगी। बजट को तैयार करने में निर्मला सीतारमण के साथ उनकी ए टीम की भूमिका काफी अहम रहीहै। इसमे पांच शीर्ष स्तर के अधिकारी शामिल हैं जोकि टीवी सोमानाथम, तरुण बजाज, देबाशीष पांडा, अजय सेठ, तुहिन कांता पांडे अहम हैं। इन्हीं शीर्ष अधिकारियों ने बजट की रूपरेखा को तैयार किया है कि कैसे हर तिमाही में किस सेक्टर को कितना बजट आवंटित करना है।

टीवी सोमनाथम
टीवी सोमनाथन की बात करें तो वह 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, वह तमिलनाडु कैडर से आते हैं। इससे पहले वह ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर प्रधानमंत्री कार्यालय में 2015 तक अपनी सेवाएं दी। वह पांचों अधिकारियों में सबसे वरिष्ठ हैं, उन्हें वित्त सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। वह लगातार मंत्रियों को अधिक से अधिक राशि के व्यय के लिए दबाव बनाते रहे ताकि कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार दी जा सके। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि 2022 के बजट में वह किस तरह से पूंजीगत व्यय को सुनिश्चित करते हैं।
तरुण बजाज
तरुण बजाज वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव हैं, वह भी प्रधानमंत्री कार्यालय में अपनी सेवाएं देते थे। वित्त मंत्रालय में उनकी भूमिका जमीनी स्तर पर कर के लक्ष्य को इस साल हासिल करना है। वह इस साल कर के संकलन को बढ़ाने पर जोर देंगे। कोरोना काल में लोगों को स्वास्थ्य पैकेज देने में उनकी भूमिका काफी अहम थी। 2022 के बजट में माना जा रहा है कि वह करों में कुछ छूट दे सकते हैं और जो सेक्टर या उद्योग ज्यादा प्रभावित हैं उन्हें राहत देने का काम कर सकते हैं।
अजय सेठ
अजय सेठ पहले बेंगलुरू मेट्रो में मैनेजिंग डायरेक्टर थे, इसके बाद वह अप्रैल 2021 में इकोनॉमिक अफेयर सेक्रेटरी बने। अजय सेठ के पास वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सभी बजट भाषण को तैयार करने का जिम्मा है। इस साल के बजट भाषण को अजय सेठ ने ही तैयार किया है। कैपिटल मार्केट, निवेश, इंफ्रा से जुड़ी नीतियों का जिम्मा भी अजय सेठ के विभाग के पास है। माना जा रहा है कि रोजगार सृजन और बड़े प्रोजेक्ट में निवेश को इकट्ठा करने के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं।
देबाशीष पांडा
देबाशीष पांडा 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और पब्लिक सेक्टर को फिर से सजीव करने में उनकी अहम भूमिका है। पांडा वित्त सेवा विभाग के मुखिया हैं। इन्ही के योगदान की जवह से महामारी के बावजूद पब्लिक सेक्टर के बैंकों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
तुहिन कांत पांडे
तुहिन कांत पांडे एयर इंडिया के विनिवेश में काफी अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि माना जा रहा है कि सरकार इस साल विनिवेश की ओर नहीं जाएगी। तुहिन के सामने कई अहम और बड़े प्रोजेक्ट हैं जिसमे एलआईसी का आईपीओ एक बड़ा लक्ष्य है। तुहिन डीआईपीएएम के सचिव हैं, जोकि सरकार के विनिवेश प्रोजेक्ट को देखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications