Union Budget 2020: महिला वित्त मंत्री से महिलाओं को हैं ये उम्मीदें
नई दिल्ली। मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट 1 फरवरी 2020 को पेश करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में संसद में बजट पेश करेंगी। मोदी सरकार के इस बजट से महिलाओं को खास उम्मीदें हैं। चूंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खुद एक महिला है इसलिए देश की महिलाओं को भी उनसे खास उम्मीद हैं। महिलाओं को उम्मीद है कि वित्त मंत्री महिलाओं को बजट में राहत देगी।

महिलाओं को उम्मीद है कि बजट के बाद बेलगाम महंगाई पर काबू पाया जा सकेगा। वहीं महिला सुरक्षा को लेकर वित्त मंत्री घोषणाएं करेगी। महिलाओं को उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण महिला सशक्तिकरण व शिक्षा पर विशेष ध्यान देने से संबंधित घोषणाएं क रेंगी।
वहीं महिलाएं सुरक्षा को लेकर भी गंभीर हैं और मोदी सरकार के इस बजट से आस लगाए बैठी हैं कि सरकार उन्हें राहत भरी खबर देगी। महिलाओं को उम्मीद है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए निर्भया फंड को ठीक ढंग से लागू किया जाना चाहिए। वहीं उम्मीद है कि सरकार घरेलू टैक्स के दायरे से बाहर रखें। वहीं म्यूचुअल फंड्स, बीमा और बैंक एफडी में महिलाओं को प्राथमिकता मिलने की उम्मीदें लगाए बैठी है। गौरतलब है कि पिछले बजट में वित्त मंत्री ने महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की। मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को सस्ता लोन. महिला उद्यमियों को एक लाख तक के लोन देने की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications