Budget 2020: सस्ते मकान की खरीद पर डेढ़ लाख की छूट एक साल बढ़ाई गई

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बताया है कि किफायती आवास ऋण पर अतिरिक्त 1.5 लाख रुपए तक की छूट को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इस छूट को सरकार ने मार्च 2021 तक के लिए बढ़ाया है। वित्तमंत्री ने कहा कि आवास को अधिक किफायती बनाना है।

 benefit on affordable housing loans

टैक्स को लेकर बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, अब पांच लाख से साढ़े सात लाख तक कमाई वाले लोगों को 10 फीसदी टैक्स देना होगा, जो अब तक 20 फीसदी था। वहीं, 7.5 लाख से 10 लाख आमदनी पर अब 15 फीसदी टैक्स, 10 लाख से 12.5 लाख आमदनी पर अब 20 फीसदी टैक्स, 12.5 फीसदी से 15 लाख तक की आमदनी पर 25 फीसदी टैक्स देना होगा और 15 लाख से ऊपर आमदनी वाले को 30 फीसदी टैक्स देना होगा।

साल 2020-21 में सरकार ने दस फीसदी विकास दर (जीडीपी) हासिल करने का लक्ष्य है। वित्तमंत्री ने कहा, हमने उपलब्ध रुझानों को देखते हुए 2020-21 के लिए GDP की नॉमिनल वृद्धि का अनुमान 10 प्रतिशत लगाया है। वित्तमंत्री ने बताया है कि 2020-21 में राजकोषीय घाटा 3.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। ये साल 2019-20 में 3.8 प्रतिशत है। साल 2020 -21 के लिए निवल बाजार (नेट मार्किट) उधार 5.36 लाख करोड़ रुपए होगा। वित्त वर्ष 19-20 में सरकारी खर्च 26.19 लाख करोड़ रुपए है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट आज (1 फरवरी)पेश कर रही हैं। बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दूसरी बार आम बजट पेश कर रही हैं। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि ये बजट वंचितों और गरीबों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+