#UnionBudget2018: मुद्रा योजना को 3 लाख करोड़ का फंड, युवाओं के लिए 70 लाख नई नौकरियां
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को संसद में देश का आम बजट पेश किया। कई अहम घोषणाएं करते हुए वित्त मंत्री ने रोजगार और नौकरियों को लेकर भी बड़ा ऐलान किया।
Recommended Video

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को संसद में देश का आम बजट पेश किया। कई अहम घोषणाएं करते हुए वित्त मंत्री ने रोजगार और नौकरियों को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। जेटली ने बताया कि बजट में मुद्रा योजना के तहत व्यापार शुरू करने के लिए 3 लाख करोड़ का फंड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योगों के लिए भी सरकार ने 3794 करोड़ का फंड रखा है। अरुण जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार अधिकतम लोगों को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

बजट पेश करते हुए अरुण जेटली ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार के नए मौके उपलब्ध कराएगी। युवाओं के लिए 70 लाख नई नौकरियों का सृजन किया जाएगा। आपको बता दें कि नई नौकरियां पैदा करने को लेकर सरकार पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बजट में नौकरियों को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है।
इसके साथ ही वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि सरकार नए कर्मचारियों के पीएफ खाते में 12 फीसदी का योगदान करेगी, जबकि महिलाओं के पीएफ की राशि को 8 फीसदी से कम करके 3 फीसदी कर दिया गया है। सरकार के इस ऐलान के बाद महिला कर्मचारियों को अपने पीएफ में 8 फीसदी की राशि का भुगतान नहीं करना पड़ेगा, अब उन्हें अपनी सैलरी का सिर्फ 3 फीसदी राशि का ही भुगतान करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications