खुशखबरी: ये बैंक दे रहा है SBI से भी सस्ता होम लोन, जानिए क्या हैं शर्तें

नई दिल्ली। अगर आप लोन लेकर घर लेना का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। होम लोन लेने से पहले हम सब सबसे कम ब्याज देने वाले बैंक की तलाश करते हैं। अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पास आपकी ये तलाश खत्म होगी। दरअसल यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दर में बड़ी कटौती कर दी है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने होम लोन की ब्याज दर में कटौती कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से भी कम कर दिया है। यानी UBI के होम लोन की ब्याज दर अब SBI से भी कम है।

 सबसे सस्ता होम लोन

सबसे सस्ता होम लोन


अगर आप नौकरीपेशा है और लोन लेकर घर खरीदने का सोच रहे हैं तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आपके लिए बेहतरीन ऑफर लेकर आई है। UBI ने अपने होम लोन की ब्याज दर में कटौती की है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सैलरी पाने वाले लोगों के लिए होम लोन की ब्याज दर घटाकर 6.7 फीसदी कर दी है। आपको बता दें कि यह ब्याज दर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से भी कम हो गई है।

 SBI से भी सस्ता होम लोन

SBI से भी सस्ता होम लोन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सैलरीड क्लास के लिए होम लोन की ब्याज दर में कटौती कर इसे 6.7 फीसदी कर दिया। इस कटौती के साथ ही UBI से आप एसबीआई की तुलना में भी कम ब्याज पर होम लोन ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको कुछ शर्तों का पालन करना होगा।

 पूरी करनी होगी ये शर्तें

पूरी करनी होगी ये शर्तें


यूनियन बैंक के मुताबिक सैलरीड क्लास के लोगों को 30 लाख तक का लोन इस दर पर मिलेगा।
इसके लिए ग्राहक का क्रेडिट स्कोर कम से कम 700 होना चाहिए।
वहीं होम लोन में उनके साथ में एक महिला आवेदक होना चाहिए।
जहां 30 लाख तक के होम लोन के लिए 6.7 फीसदी का ब्याज देना होगा तो वहीं 30 लाख से लेकर 75 लाख रुपए तक के लोन के लिए 6.95 फीसदी ब्याज तय की गई है। वहीं 75 लाख से अधिक के होम लोन पर ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बैंक द्वारा दी गई राहत में महिला आवेदक को होना जरूरी है। अगर लोन लेना वाला सिर्फ अकेला पुरूष है तो उसके लिए होम लोन की ब्याज दर 6.85 फीसदी है।

 SBI के होम लोन की ब्याज दर

SBI के होम लोन की ब्याज दर


आपको बता दें कि SBI से लोन लेने वाले ग्राहकों को 30 लाख तकक के लोन के लिए 6.95 फीसदी की दर से ब्याज देना पड़ता है। वहीं एलआईसे से लोन लेने वालों को 30 लाख तक के होम लोन के लिए 6.85 फीसदी ब्याज देना पड़ता है। जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा के होम लोन की ब्याज दर 6.85 फीसदी है तो वहीं एचडीएफसी में 30 लाख तक के लोन के लिए ब्याज दर 6.95 फीसदी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+