घर लेने की सोच रहे हैं, ये सरकारी स्कीम कम देगी ईएमआई

पीएम मोदी ने इस स्कीम की घोषणा नोटबंदी खत्म होने के तुरंत बाद की थी। आप इसके तहत घर बनाते या खरीदते हैं तो आपकी ईएमआई पहले की अपेक्षा काफी कम हो जाएगी।

नई दिल्ली। अगर आप अपना पहला घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाते या खरीदते हैं तो आपकी ईएमआई पहले की अपेक्षा काफी कम हो जाएगी। हालांकि, इसके लिए एक शर्त भी है कि आपकी आय 18 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। बुधवार को 45 हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों और 15 बैंकों ने नेशनल हाउसिंग बैंक के साथ इस स्कीम को लागू करने के दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। पीएम मोदी ने इस स्कीम की घोषणा नोटबंदी खत्म होने के तुरंत बाद की थी। आइए जानते हैं इस स्कीम को बारे में खास बातें।

6 लाख की सालाना आय

6 लाख की सालाना आय

अगर आपकी सालाना आय 6 लाख रुपए तक है तो आपको सरकार की तरफ से होम लोन के 6 लाख रुपए के मूलधन पर लगने वाले ब्याज पर 6.5 फीसदी की दर से छूट मिलेगी। यानी अगर आप 9 फीसदी की दर से 20 लाख रुपए का होम लोन लेते हैं तो आपको 6 लाख रुपए के होम लोन पर सिर्फ 2.5 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा, जबकि बाकी की रकम पर 9 फीसदी की दर से ही ब्याज देना होगा। ध्यान रहे, इस स्कीम के तहत आपको सिर्फ 6 लाख रुपए की राशि पर ही ब्याज में सब्सिडी मिलेगी, भले ही आपने होम लोन कितने भी रुपए का लिया हो। ये भी पढ़ें- अरुण जेटली ने संसद में माना, जबरदस्ती आधार कार्ड को अनिवार्य कर रही है सरकार

6-12 लाख की सालाना आय

6-12 लाख की सालाना आय

इसी तरह अगर आपकी सालाना आय 12 लाख रुपए है तो आपको 9 लाख रुपए तक के होम लोन पर 4 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी। इसका मतलब हुआ कि आपको 9 लाख रुपए तक की राशि पर सिर्फ 5 फीसदी की दर से ही ब्याज देना होगा। अगर आपने इससे अधिक की राशि का होम लोन लिया है तो आपको 9 लाख रुपए से अतिरिक्त राशि पर 9 फीसदी की दर से ही ब्याज देना होगा।

12-18 लाख की सालाना आय

12-18 लाख की सालाना आय

अगर आपकी सालाना आय 18 लाख रुपए तक है तो आपको होम लोन की 12 लाख रुपए तक की राशि पर 3 फीसदी की छूट मिलेगी। इसका मतलब हुआ कि आपके 12 लाख रुपए तक की राशि पर सिर्फ 6 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा और बाकी कि राशि पर पूरे 9 फीसदी की दर से ही ब्याज चुकाना होगा। ये भी पढ़ें- दो और कामों के लिए जरूरी हुआ आधार, जानिए अब तक कहां-कहां आवश्यक

बचेंगे 2.5 लाख रुपए

बचेंगे 2.5 लाख रुपए

इस तरह से अगर आप 9 फीसदी की दर से 20 साल के लिए होम लोन लेते हैं तो आपको इन तीनों ही कैटेगरी में करीब 2.5 लाख रुपए का फायदा होगा। 6 लाख रुपए की कैटेगरी में आपकी ईएमआई में 2,219 रुपए की कमी आएगी, जिससे 20 साल में कुल मिलाकर आपके 2,46,625 रुपए बचेंगे। 12 लाख रुपए की कैटेगरी में आपकी ईएमआई में 2,158 रुपए की कमी आएगी, जिससे 20 साल में कुल मिलाकर आपके 2,39,843 रुपए बचेंगे। 18 लाख रुपए की कैटेगरी में आपकी ईएमआई में 2,200 रुपए की कमी आएगी, जिससे 20 साल में कुल मिलाकर आपके 2,44,468 रुपए बचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+