खुद ही देख लीजिए, क्या-क्या है रिलायंस जियो सिम के बॉक्स में
नई दिल्ली। रिलायंस जियो की सेवाएं 5 सितंबर से ही शुरू हो चुकी हैं। जियो की सिम लेने के लिए हफ्तों की वेटिंग चल रही है। जियो की बढ़ती मांग के चलते ही इसकी कालाबाजारी भी शुरू हो चुकी है।
कालाबाजारी करने वाले लोग जियो की सिम को 300 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक में बेच रहे हैं। आपको बता दें कि रिलायंस जियो की सिम पूरी तरह से मुफ्त में दी जाती है। jio सिम चलाने के लिए ये रहे आपके बजट के 4 जी स्मार्टफोन

मुफ्त हैं सेवाएं
रिलायंस जियो के तहत 31 दिसंबर 2016 तक इसकी सभी सेवाएं पूरी तरह से मुफ्त हैं। इन सेवाओं में इंटरनेट, एसएमएस, कॉलिंग सभी कुछ शामिल हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर कैसा दिखता है रिलायंस जियो का सिम कार्ड। साथ ही यह भी बताएंगे कि आखिर सिम कार्ड के बॉक्स में सिम के अलावा क्या-क्या मिलेगा।

लाल रंग का सिम
रिलायंस जियो का सिम लाल रंग का है। यह सामान्य सिम जितना ही बड़ा है, लेकिन अगर आप इसे माइक्रो सिम में बदलना चाहते हैं तो इसका विकल्प भी सिम में ही दिया हुआ है।

स्टिकर कार्ड
सिम के अलावा रिलायंस जियो के सिम कार्ड के बॉक्स में एक स्टिकर कार्ड मिलेगा। इस स्टिकर कार्ड पर 5 अलग-अलग रंग के रिलायं जियो के स्टिकर मिलेंगे। इन स्टिकर को आप अपने फोन पर या जहां कहीं आप चाहें वहां लगा सकते हैं।

हैंडबुक
इसके अलावा इस बॉक्स में आपको एक हैंडबुक मिलेगी जिसके ऊपर लिखा हुआ है- 5 स्टेप टू वेलकम योर डिजिटल लाइफ। यह एक तरह की वेलकम किट होती है, जो खुलने पर एक पेज की तरह खुल जाती है।

क्या है हैंडबुक में
इसमें सिम को इस्तेमाल करने का तरीका, नियम व शर्तें, कैसे कंपनी से बात की जा सकती है आदि दिया हुआ होता है। साथ ही इसमें टैरिफ प्लान भी दिखाए गए हैं। इस हैंडबुक में एक तरफ अंग्रेजी में लिखा होता है और दूसरी तरफ स्थानीय भाषा में।












Click it and Unblock the Notifications