Aadhaar Update: 10 साल पुराना आधार कार्ड नहीं किया अपडेट? जानें अपडेशन को लेकर क्या है सरकार का नया आदेश
यदि आपका आधार दस साल पहले बना था और इसे अपडेट नहीं किया गया है, तो ये खबर आपके लिए ही है। जानें कैसे पुराने आधार को अपडेट किया जा सकता है, और इसके लिए आपको कितना शुल्क देना होगा।

Aadhaar card Update: आज के समय में आधार कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज बन चुका है. सरकारी योजनाओं में आवेदन की बात हो, या फिर कोई अन्य काम हो आधार कार्ड के बिना ये संभवन नहीं है। ऐसे में पुराने आधार कार्ड के अपडेट को लेकर सरकार ने जरूरी सूचना दी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया कि, कैसे दस साल पहले बने आधार को अपडेट किया जा सकता है, और इसके लिए आपको कितना शुल्क देना होगा।
दस साल पुराने आधार को फिर से करें सत्यापित
यूआईडीएआई (UIDAI) ने वीडियो पोस्ट ट्वीट कर बताया कि, 'यदि आपका आधार दस साल पहले बना था और इसे अपडेट नहीं किया गया है, तो आपसे अनुरोध किया जाता है कि आप अपनी 'पहचान के प्रमाण' और 'पते के प्रमाण' के दस्तावेजों को अपलोड कर इसे फिर से सत्यापित करें। ऑनलाइन अपलोड करने का शुल्क 25 रुपये और ऑफलाइन के लिए 50 रुपये है।
डेमोग्राफिक विवरण रखें मजबूत
सरकार ने बताया कि, अपने आधार को मजबूत बनाने के लिए अपना डेमोग्राफिक विवरण हमेशा मजबूत रखें। जैसे- नाम, पता और मोबाइल नंबर समेत अन्य चीजें हमेशा अपडेट रखें. आप अपने आधार को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से अपडेट कर सकते हैं। यदि आपने 10 साल पहले आधार के लिए नामांकन किया था, और फिर कभी इसे अपडेट नहीं किया तो आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन सत्यापित करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- UPI-PayNow हुआ लिंक, जानिए कैसे भारत-सिंगापुर के लोगों को होगा फायदा
अपडेट के नाम पर जालसाजी करने वालों से रहें सतर्क
सरकार की और से बताया गया कि आधार को अपडेट करने के दो तरीके हैं. ऑनलाइन माध्यम से अपडेट करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जा सकते हैं। ऑफलाइन अपडेट के लिए अपने नजदीकी केंद्र जा सकते हैं। सरकार ने जागरूक करते हुए बताया कि, आधार को अपडेट करने के बहाने जालसाजी करने वाले लोग, जो विभिन्न माध्यमों से आपसे संपर्क करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों सो सावधान रहें।












Click it and Unblock the Notifications