UPI-PayNow हुआ लिंक, जानिए कैसे भारत-सिंगापुर के लोगों को होगा फायदा
भारत और सिंगापुर के बीच यूपीआई-पेनाऊ को लिंक कर दिया गया है। इस लिंकिंग को पीएम मोदी ने लॉन्च किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज के दौर में तकनीक हम सभी को कई मायनों में जोड़ती है।

UPI-PayNow Linked: भारत के जो लोग सिंगापुर में रहते हैं और जो सिंगापुर के जो लोग भारत में रहते हैं अब उनके लिए अपने परिजनों और रिश्तेदारों और दोस्तों को पैसा भेजना और भी आसान हो गया है। भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानि यूपीआई को सिंगापुर के पेनाऊ से लिंक कर दिया गया है। ऐसे में जो भी लोग यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं वह आसानी से सिंगापुर में या फिर भारत में पैसा भेज सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग ने यूपीआई-पेनाउ की लिंकिंग को सोमवार को लॉन्च किया।
इस लॉन्च को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास और सिंगापुर के मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर मैनेजिंग डायरेक्टर रवि मेनन ने मिलकर इस लिंकिंग को लॉन्च किया। इस कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यूपीआई-पेनाऊ लिंकिंग का लॉन्च भारत और सिंगापुर के लोगों के लिए तोहफा है, जिसका दोनों देशों के लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। मैं भारत और सिंगापुर के लोगों को इसकी बधाई देता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज के दौर में तकनीक हम सभी को कई मायनों में जोड़ती है। फिनटेक एक ऐसा सेक्टर है जोकि हर किसी को एक दूसरे से जोड़ता है। सामान्य तौर पर यह किसी देश की सीमा के भीतर सीमित होती है, लेकिन आज के लॉन्च के साथ क्रॉस बॉर्डर फिनटेक कनेक्टिविटी की दिशा में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। यूपीआई-पेनाउ का दोनों देशों के लोगों को काफी फायदा होगा। अब लोग आसानी से एक दूसरे को पैसा भेज पाएंगे।
यूपीआई पेनाऊ के फायदों की बात करें तो जो लोग काम करने के लिए सिंगापुर जाते हैं कुछ समय के लिए उन्हें बैंक से भारत पैसा भेजने में 10 फीसदी का कमीशन देना पड़ता है। लेकिन इस लिंकिंग के बाद उन्हें यह 10 फीसदी का नुकसान नहीं होगा। पीएम ने कहा कि इस लिंकिंग के जरिए भारत और एशिया के देश सीमा पार पेमेंट गेटवे से जुड़ सकेंगे। इससे सिंगापुर में रह रहे भारतीयों को काफी फायदा होगा, खासकर माइग्रेंट वर्कर, छात्रों को। माइग्रेंट वर्कर, टूरिस्ट, छोटे उद्योगपति और व्यापारियो को इस लिंकिंग से काफी मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications