UIDAI ने लॉन्च किया नया मोबाइल ऐप, घर बैठे आसानी से निपटा सकेंगे आधार से जुड़े काम

Recommended Video

    UIDAI ने लॉन्च किया नया APP,घर बैठे होंगे Aadhaar Card से जुड़े Works | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आधार कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड की सबसे अधिक जरूरत पड़ती है। बैंक, सरकारी सब्सिडी, पैन कार्ड, आईटीआर फाइल करने के दौरान भी आधार कार्ड की जरुरत पड़ती है। ऐसे में आधार कार्ड को अपडेट रखना बेहद जरूरी है। आधार कार्ड अपडेट करने को लेकर नियमों में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) समय-समय पर बदलाव करती रही है। वहीं, आधार अपडेट को लेकर यूआईडीएआई ने नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

    UIDAI ने लॉन्च किया नया मोबाइल ऐप

    UIDAI ने लॉन्च किया नया मोबाइल ऐप

    आधार अपडेट करने के लिए आपको कई बार परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में mAadhaar के जरिए आम जनता को काफी आसानी होगी। इस मोबाइल ऐप में आधार से संबंधित कई सेवाएं दी जाएंगी। इस ऐप के जरिए बायोमैट्रिक लॉक और अनलॉक करने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। ये ऐप एंड्रायड के साथ-साथ आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।

    दी जा रही हैं कई सुविधाएं

    दी जा रही हैं कई सुविधाएं

    यूआईडीएआई ने पुराना ऐप अनइंस्टाल कर नए ऐप को डाउनलोड करने को कहा है। इसमें कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं जैसे आधार डाउनलोड करना, स्टेटस चेक करना, आधार को रीप्रिंट के लिए ऑर्डर और आधार सेवा केंद्र का पता मालूम करना भी शामिल है।

    पुराने ऐप को अनइंस्टाल कर नया ऐप करें डाउनलोड

    पुराने ऐप को अनइंस्टाल कर नया ऐप करें डाउनलोड

    इसके अलावा ऑफलाइन ई-केवाईसी डाउनलोड करना, क्यूआर कोड स्कैनिंग जैसी सुविधाएं भी इस नए मोबाइल ऐप में दी जा रही हैं। साथ ही माई आधार कैटेगरी में आपको आधार प्रोफाइल के लिए सेक्शन मिलेगा, ये पूरी तरह से पर्सनल होगा। इसका दूसरा सेक्शन मेन सर्विस डैशबोर्ड है।

    घर बैठे आसानी से पूरे कर सकेंगे कई काम

    घर बैठे आसानी से पूरे कर सकेंगे कई काम

    बता दें कि आधार में जानकारी अपडेट करने को लेकर बुधवार को जारी की गई अधिसूचना में ये बताया गया है कि अब आधार पर दर्ज पता आसानी से बदला जा सकेगा। अब जो लोग केवाईसी के लिए आधार नंबर दे रहे और पता कोई अन्य देना चाहते हैं, जो आधार पर अपडेट कराए गए पते से अलग है तो एक सेल्फ डिक्लरेशन देकर अपना दूसरा पता दे सकेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+