UDGAM Portal: अब एक क्लिक पर मिलेगी बैंक खाते में अनक्लेम्ड राशि की जानकारी

बैंकों में बिना दावे के पड़ी राशि की जानकारी मुहैया कराने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने उद्गम पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर ग्राहक अपने अलग-अलग बैंक खातों में बिना दावे के पड़ी राशि की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

बैंक अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि इस पोर्टल के जरिए आप डीप अकाउंट में चली गई अपनी राशि का आशानी से पता कर सकते हैं। पोर्टल की शुरुआत उपभोक्ताओं की मुश्किल को आसान करने के लिए की गई है। लोग आसानी से इस पोर्टल के जरिए अलग-अलग बैंकों में पड़ी अनक्लेम्ड राशि को एक ही जगह पर देख पाएंगे।

udgam

सरकारी बैंकों की बात करें तो फरवरी 2023 तक कुल 35 हजार करोड़ रुपए की राशि बैंक में ऐसी है जिसपर किसी का कोई दावा नहीं है। यह राशि पिछले 10 साल या उससे अधिक समय से बैंक के खाते में है। स्टेट बैंक की बात करें तो इसमे सबसे अधिक 8 हजार 86 करोड़ रुपए ऐसे हैं जिसपर किसी का कोई दावा नहीं है।

वहीं पंजाब नेशनल बैंक में 5 हजार 340 करोड़ रुपए की राशि, केनरा बैंक में 4 हजार 558 करोड़ रुपए की राशि, बैंक ऑफ बड़ौता में 3 हजार 904 रुपए की राशि अनक्लेम्ड है, जिसपर किसी ने दावा नहीं किया है।

इस पोर्टल पर तमाम बैंकों को लिस्ट किया गया है, ऐसे में अगर आपका पैसा इन बैंकों में है तो आप आसानी से इसका पता लगा सकते हैं. बैंकों की लिस्ट को आऱबीआई ने इस पोर्टल पर लिस्ट कर दिया है। साथ ही आरबीआई की ओर से सभी बैंकों से कहा गया है कि वह इस पोर्टल पर 15 अक्टूबर 2023 तक जुड़ जाएं।

क्या होता है अनक्लेम्ड अमाउंट
रिजर्व बैंक के अनुसार जब किसी भी बैंक खाते में कोई राशि जमा रहती है और लंबे समय तक उस खाते में कोई गतिविधि नहीं होती है तो उसे अनक्लेम्ट अमाउंट के तौर पर गिना जाता है। देश में कई ऐसे बैंक खाते हैं जोकि लावारिश हैं।

कई सालों तक कोई गतिविधि नहीं होने पर भी जब लोग अपने सेविंग खाते को बंद नहीं कराते हैं तो उसे लावारिस अकाउंट माना जाता है और इस अकाउंट में पड़ी राशि को अनक्लेम्ड राशि कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+