Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uber Shikara: उबर ने कश्मीर में शुरू की वाटर ट्रांसपोर्ट सर्विस, शिकारा राइडिंग हुई आसान, जानिए डिटेल

Water Transport Service Kashmir :अगर आप कश्मीर घूमने जा रहे हैं, तो अब आपका सफर और भी रोमांचक होने वाला है। उबर ने भारत में अपनी पहली वाटर ट्रांसपोर्ट सर्विस शुरू कर दी है, जिससे कश्मीर के मशहूर डल लेक में शिकारा राइड का मजा लेना अब बहुत आसान हो जाएगा। अब आपको शिकारा राइड के लिए अलग से किसी से संपर्क करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि आप उबर ऐप के जरिए इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

उबर ने दावा किया है कि यह सर्विस न केवल भारत में, बल्कि पूरे एशिया में पहली बार शुरू की गई है। अब श्रीनगर आने वाले पर्यटकों को टैक्सी बुकिंग के साथ-साथ शिकारा राइड की बुकिंग भी एक ही प्लेटफॉर्म से मिल सकेगी।

jammu jpg

उबर की शिकारा बुकिंग सर्विस पर कंपनी का बयान
उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह का कहना है कि उबर की शिकारा सर्विस एक अनोखा संगम है, जहां परंपरा और तकनीक का मिलाजुला रूप देखने को मिलता है। उन्होंने कहा, "यह सर्विस कश्मीर के पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ यात्रियों को एक नया और अनोखा अनुभव देने का अवसर है।" उबर इंडिया के प्रवक्ता ने यह भी साफ किया कि एशिया में यह पहली वाटर ट्रांसपोर्ट सर्विस है जो उबर द्वारा शुरू की गई है।

कैसे मिलेगी उबर ऐप पर ये सर्विस?
उबर ने अपने प्लेटफॉर्म पर फिलहाल सीमित संख्या में शिकारा बोट्स को शामिल किया है, और धीरे-धीरे इस संख्या को बढ़ाया जाएगा। जब आप उबर ऐप पर लॉग इन करेंगे, तो आपको शिकारा बोट का एक आइकन दिखाई देगा। इसके जरिए आप सरकार द्वारा तय रेट्स पर शिकारा राइड की बुकिंग कर सकेंगे। उबर का कहना है कि वे शिकारा राइडर्स से कोई कमीशन नहीं लेंगे, बल्कि पूरी राशि शिकारा के मालिक को ट्रांसफर कर दी जाएगी।

सर्विस की डिटेल्स जानिए
यह शिकारा राइड सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एक घंटे के लिए बुक की जा सकती है। शिकारा राइड डल लेक के शिकारा घाट नंबर-16 से मिलेगी। एक बार में 4 यात्री इसमें सफर कर सकते हैं। इसके अलावा, उबर शिकारा राइड को 15 दिन से लेकर 12 घंटे पहले तक बुक किया जा सकता है।

इटली के वेनिस में भी मिलती है ऐसी सर्विस
हालांकि भारत में यह उबर की पहली वाटर ट्रांसपोर्ट सर्विस है, लेकिन यूरोप के कुछ देशों में उबर पहले से ही इसी तरह की सर्विस प्रदान कर रहा है, जिनमें इटली का वेनिस भी शामिल है। यदि भारत में इस सर्विस को अच्छा रिस्पांस मिलता है, तो उबर इसे और भी जगहों पर शुरू कर सकता है।

इस नई सर्विस से कश्मीर के पर्यटन उद्योग को नई दिशा मिल सकती है, और पर्यटकों को एक शानदार और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव होगा।

यह भी पढ़ें 'सोनिया गांधी से बात करने के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा', नजमा हेपतुल्ला ने अपनी आत्मकथा में किया खुलासा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+