अरबों की कमाई करने वाले UBER के मालिक कर रहे हैं फूड डिलीवरी, जानिए क्यों
अरबों की कमाई करने वाले UBER के मालिक कर रहे हैं फूड डिलीवरी, जानिए क्यों
नई दिल्ली, जुलाई 4। दुनिया के अरबपतियों में से एक उबर कैब के मालिक इन दिनों अपनी साइकिल पर फूड डिलीवरी कर रहे हैं। चौंक गए ना कि क बिलेनियर आखिर फूड डिलीवरी का काम क्यों कर रहे हैं। दरअसल जानी-मानी कंपनी उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही ने हाल ही में अपने ट्विटर पेज पर एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में उन्होंने हैलमेट लगाई थी और अपनी साइकिल से लोगों के घरों पर खाना डिलीवरी कर रहे थे। खुद दारा खोसरोशाही ने इसकी जानकारी दी और फूड डिलीवरी से हुई अपनी एक दिन कमाई का भी ब्यौरा दिया।

फूड डिलीवरी कर रहे हैं उबर के CEO
उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही ने Uber Eats app का इस्तेमाल कर लोगों के लिए फूड डिलीवरी की ओर करीब 100 डॉलर कमाएं। दारा ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में उबर ईट ऐप से फूड डिलीवर किया, जिसके बाद इसकी तस्वीरें ट्विटर पर अपलोड कर बताया कि उन्होंने पूरे दिन में करीब 100 डॉलर की कमाई की। दारा खोसरोशाही ने अपना अनुभव भी साझा किया और लिखा कि मैंने उबर ईट के लिए फूड डिलीवरी करते हुए कुछ घंटे बिताए और अनुभव किया कि सैन फ्रांसिस्को असल में खूबसूरत शहर है। उन्होंने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों की तारीफ की

साइकिल पर फूड डिलीवरी
दारा खोसरोशाही ने साइकिल की मदद से ये डिलीवरी पूरी की और एक दिन में करीब 100 डॉलर कमाए। उन्होंने इसका स्क्रीनशॉर्ट भी शेयर किया और अपनी ट्रिप का डिटेल शेयर करत हुए दूसरे दिन की कमाई की डिटेल साझा की। हालांकि दारा अपने दूसरे दिन की कमाई से खुश नहीं दिखें। उन्होंने लिखा कि पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन की कमाई अच्छी नहीं रही। उन्होंने लिखा कि दूसरा दिन पहले दिन जैसा अच्छा नहीं रहा। उन्होंने लिखा कि दूसरे दिन ट्रैफिक के साथ ज्यादा डाउनटाउन और ड्रॉप ऑफ का दर्द।

करीब 150.63 डॉलर की कमाई
दारा खोसरोशाही ने दो दिन लगतार फूड डिलीवरी की, जिसमें पहले दिन उन्होंन करीब 100 डॉलर कमाए तो वहीं दूसरे दिन करीब 50.63 डॉलर की कमाई की। इस दौरान उनहोंने करीब 6 ट्रिप्स को पूरा किया है और करीब 18 प्वाइंट्स इक्ट्ठा किए।












Click it and Unblock the Notifications