ट्विटर ने भारत में नियुक्त किया अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी, कहा- सरकार के साथ जल्द साझा करेंगे जानकारी

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भारत में अपना अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया है।

नई दिल्ली, 15 जून। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भारत में अपना अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी ने कहा कि वह जल्द ही सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ इस मामले की विस्तृत जानकारी साझा करेगा। बता दें कि भारत सरकार ने ट्विटर को नए आईटी नियमों का तुरंत पालन करने के एक आखिरी मौका देते हुए एक नोटिस जारी किया था और चेतावनी दी थी कि मानदंडों का पालन करने में विफल रहने पर प्लेटफॉर्म को आईटी अधिनियम के तहत मिली छूट खत्म कर दी जाएगी। इसके बाद, ट्विटर ने पिछले हफ्ते भारत सरकार को आश्वासन दिया था कि वह नए आईटी नियमों के तहत मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति को जल्द अंतिम रूप देगा।

Twitter

ट्विटर के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि कंपनी नए दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और प्रक्रिया के हर चरण में आईटी मंत्रालय को प्रगति से अवगत करा रही है। प्रवक्ता ने कहा कि एक अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है और इसका विवरण सीधे मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा। बता दें कि कि केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों के लिए नए आईटी नियमों की घोषणा की थी जो पिछले महीने से लागू कर दिये गए हैं। नए नियमों के तहत ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भारत में मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल अधिकारी और शिकायत अधिकारी की नियुक्ति करनी होगी।

यह भी पढ़ें: Delhi Violence: दिल्ली HC की सख्‍त टिप्पणी- सरकार की नजर में धुंधला पड़ा विरोध के अधिकार और आतंकवाद का फर्क

सरकार ने इन कंपनियों को नए आइटी नियमों का कढ़ाई से पालन करने को कहा था साथ ही चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। सरकार ने इन कंपनियों को तीन महीने के अंदर इन नियमों को लागू करने को कहा था। नए आईटी नियमों के अनुसार ऐसी सोशल मीडिया साइट्स जिनके यूजर्स की संख्या 50 लाख से अधिक है उन्हें अपने यहां एक शिकायत अधिकारी, एक नोडल अधिकारी और एक मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त करना आवश्यक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+