TRICK: घर बैठे-बैठे 5 रुपए में बनाएं अपनी तस्वीर वाला फोन कवर
नई दिल्ली। आजकल के समय में मोबाइल फोन रखना सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि स्टाइल हो गया है। लोग अपने मोबाइल फोन को स्टाइलिश बनाने के लिए की तरह कवर भी लगाते हैं। जरा सोचिए अगर आपके मोबाइल कवर पर किसी फिल्मी हीरो-हीरोइन की तस्वीर न होकर आपकी अपनी तस्वीर लगी हो तो कैसा लगेगा। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने मोबाइल कवर पर अपनी फोटो लगा सकते हैं और वो भी घर बैठे, सिर्फ 5-10 रुपए खर्च करके। आइए जानते हैं कैसे होगा ये।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
आपको ऐसा करने के लिए सिर्फ तीन चीजों की जरूरत है। पहला आपकी फोटो, दूसरी चीज आयरन यानी स्त्री और तीसरी चीज ए4 साइज का पेपर। ध्यान रहे कि ये पेपर फोटो हीट ट्रांसफर प्रिंटिंग पेपर होना चाहिए।

कितना आएगा खर्च?
आपको यह पेपर 10 रुपए में मिल जाएगा। आपको बता दें कि इस पेपर से मोबाइल कवर साइज की 6 फोटो बनाई जा सकती हैं। इस तरह आपके फोन के साइज की की तस्वीर प्रिंटिंग कराने के साथ आपका खर्च करीब 5-10 रुपए के बीच आएगा।

ऐसे करें शुरुआत
सबसे पहले अपने फोन लिए एक हार्ड ट्रांसपेरेंट कवर चुन लें। अगर ट्रांसपेरेंट कवर न मिले तो किसी एक रंग वाला कवर भी चुन सकते हैं। दरअसल, ट्रांसपेरेंट कवर पर तस्वीर अच्छे से उभर कर आती है।

हीट ट्रांसफर पेपर पर फोटो प्रिंटिंग
इसके बाद हीट ट्रांसफर पेपर पर फोटो प्रिंट करवाएं। ध्यान रहे कि यह पेपर मोबाइल कवर से साइज का हो या फिर उससे भी छोटा हो, ताकि आपकी फोन कवर पर अच्छे से प्रिंट हो सके।

फोटो को कवर पर चिपकाएं
अपनी फोटो हीट ट्रांसफर पर प्रिंट करवाई गई फोटो को मोबाइल कवर पर टेप की मदद से चिपका लें। ध्यान रहे, फोटो के सामने वाला हिस्सा कवर पर हो और फोटो का पीछे वाला हिस्सा आपकी तरफ हो। टेप सिर्फ कवर में किनारों पर लगाएं, न कि पूरी फोटो के ऊपर। जितनी कम टेप लगे, उतना अच्छा है।

आयरन से हीट दें
फोटो चिपकाने के बाद करीब 2-3 मिनट तक आयरन से फोटो के पीछले हिस्से यानी जो अब कवर का भी पिछला हिस्सा है, उससे हीट दें। ध्यान रहे कि आयरन हल्का गर्म होना चाहिए, वरना मोबाइल कवर भी खराब हो सकता है, क्योंकि मोबाइल कवर प्लास्टिक का ही होता है।

पानी में डालकर 30 मिनट रखें
ये सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फोन के कवर को पानी में डालकर 30 मिनट के लिए रख दें। उसके बाद फोन कवर को पानी से निकालें और फोटो के कागज को धीरे-धीरे रगड़ें। इस तरह धीरे-धीरे पूरा कागज छूट जाएगा और फोटो कवर के ऊपर छपा रह जाएगा। अब आप अपनी फोटो वाला मोबाइल कवर लेकर बाजार में जाएं तो खूब इतराएं।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications