रिलायंस जियो की सिफारिश पर TRAI ने Airtel, Vodafone और Idea के खिलाफ लिया यह बड़ा एक्शन !
TRAI यानी टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी आॅफ इंडिया ने भारती एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन पर 3 हजार 50 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने का सुझ
नई दिल्ली। TRAI यानी टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी आॅफ इंडिया ने भारती एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन पर 3 हजार 50 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने का सुझाव दिया है। रिलायंस जियो को इंटरकनेक्शन सुविधा नहीं देने को लेकर यह जुर्माना लगाया जा रहा है।

इस मामले में आइडिया पर 19 सर्किल के हिसाब से 50-50 करोड़ रुपए और वोडाफोन व भारती एयरटेल पर 21 सर्किलों के हिसाब से 50-50 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा है।
5 सितंबर से भारत में जियो सर्विस शुरू करने वाली रिलायंस ने ट्राई का संपर्क कर अन्य टेलीकॉम आॅपरेटर्स पर इंटरकनेक्शन पोर्ट मुहैया न कराने का आरोप लगाया था। रिलायंस ने इसे कॉल ड्रॉप की मुख्य वजह भी बताया था। इसके बाद ट्राई ने यह एक्शन लिया है।
ट्राई का मानना है कि इंटरकनेक्शन न उपलब्ध कराना कॉम्पटीशन के दौर में बाधा डालता है, जो कि उपभोक्ताओं के खिलाफ है।
रिलायंस जियो की मानें तो 75 फीसदी से ज्यादा कॉल ड्रॉप एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया की वजह से हो रही है। ट्राई के नियमानुसार, इंटरकनेक्शन पॉइंट पर 1 हजार में से पांच से अधिक कॉल ड्रॉप नहीं होने चाहिए।
सर्विस क्वॉलिटी के नियमों के मुताबिक इंटरकनेक्ट के बिंदु पर प्रति एक हजार कॉल में से 5 से अधिक कॉल फेल नहीं होनी चाहिए। हालांकि जुर्माने के संबंध में जब कंपनियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications