Top 3 Shares of EV Sector: ईवी सेक्टर के ये 3 शेयर मचा सकते हैं धमाल

Top 3 Shares of EV Sector: शेयर बाजार में निवेश करके हर कोई अच्छी कमाई करना चाहता है। लेकिन हर किसी के सामने सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि आखिर किस सेक्टर में निवेश किया जाए, किस कंपनी में निवेश किया जाए। ऐसे में आपके इन्हीं सवालों का जवाब आज हम इस आर्टिकल के जरिए लेकर आए हैं।

पिछले कुछ सालों से लोग वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले वाहनों की ओर ध्यान दे रहे हैं। इलेक्ट्रिक कार इसका बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आया है। हर कोई इलेक्ट्रिक कारों की ओर बढ़ रहा है। जिस तरह से ईवी सेक्टर में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है उसे देखते हुए लोग इसमे निवेश करके अच्छी कमाई करना चाहते हैं।

Top 3 EV Sector Share

ऐसे में ईवी सेक्टर के तीन बेहतरीन स्टॉक आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। ये ऐसे स्टॉक हैं जिनमे आप निवेश करके लंबे समय के लिए इसे भूल जाए, इससे आपको अच्छी कमाई मिल सकती है। ध्यान रहे यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मुहैया कराने के लिहाज से है, यह किसी भी तरह के निवेश का सुझाव नहीं है, इन कंपनियों में निवेश से पहले आप अपनी रिसर्च जरूर करें।

टाटा मोटर
यह ऐसी कंपनी है जिसमे हर कोई निवेश कर सकता है। आपका बजट छोटा है या बड़ा आप इस कंपनी में बिना किसी सचिंता के निवेश कर सकते हैं। टाटा मोटर्स हर सेगमेंट में ईवी कार बना रही है। यह भारत की नंबर-1 ईवी कार बनाने वाली कंपनी है। कंपनी के शेयर में पिछले 3 सालों में कई गुना की तेजी देखने को मिली है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज
ईवी सेक्टर में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अच्छा खासा निवेश किया है। ऐसे में आने वाले समय में बहुत ही जल्द आपको रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से ईवी सेक्टर में बड़ा योगदान देखने को मिल सकता है। पिछले तीन साल में कंपनी का शेयर दोगुना से अधिक बढ़ा है।

टाटा केमिकल्स
ईवी कार में सबसे जरूरी लिथियम बैटरी है, इसके बिना ईवी कार के संचालन की कल्पना नहीं की जा सकती है। टाटा की ईवी कार और कई अन्य कंपनियों की ईवी कार के लिए लिथियम बैटरी मुहैया कराने का काम टाटा केमिकल्स करने वाली है। पिछले तीन साल में यह शेयर 5 गुना से अधिक बढ़ चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+