गौतम अडानी की लंबी छलांग, बिल गेट्स को पछाड़ दुनिया के चौथे सबसे आमिर शख्स बने अडानी, जानें कितनी है संपत्ति
गौतम अडानी की लंबी छलांग, बिल गेट्स को पछाड़ दुनिया के चौथे सबसे आमिर शख्स बने अडानी, जानें कितनी है संपत्ति
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े अरबपतियों की लिस्ट में बड़ी फेरबदल हुई है। दुनिया के अरबपतियों की टॉप 10 की लिस्ट से जहां मुकेश अंबानी नीचे खिसक गए हैं तो वहीं भारत के कारोबारी और अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी दुनिया के चौथे सबसे बड़े रईसों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दुनिया के बड़े अरबपतियों और धनकुबेरों की लिस्ट में भारतीय उद्योपतियों का दबदबा कायम है। अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी का कद और बढ़ गया है, वो दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बड़ी छलांग लगाकर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

अडानी की ऊंची छलांग
फोर्ब्स की रियल टाइम सूची के मुताबिक भारतीय उद्योगपति और अडानी समूह के चैयरमैन गौतम अडानी अरबपतियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति में बड़ा उछाल आया है और 112.6 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ वो इस दुनिया के TOP 10 अरबपतियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बिल गेट्स को पछाड़कर ये रैंकिंग हासिल की है।

बिल गेट्स को पछाड़ हासिल किया चौथा पायदान
माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स की संपत्ति गिरकर 103 अरब डॉलर रह गई और इस गिरावट के साथ ही दुनिया के टॉप बिलेनियर्स की लिस्ट में वो पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर स्पेसएक्स और टेस्ला किंग एलन मस्क हैं, जिनकी कुल संपत्ति 230.4 अरब डॉलर बनी हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं, जिनकी कुल संपत्ति 148.4 अरब डॉल है। दूसरे नंबर पर अमेजॉन के जेफ बेजोस हैं, जिसकी कुल संपत्ति 139.2 अरब डॉलर है।

क्यों घटी बिल गेट्स की संपत्ति
माइक्रोसॉफिट के फाउंडर बिल गेट्स ने 20 अरब डॉलर का दान देने का ऐलान किया है, जिसके बाद उनकी संपत्ति घट गई और इसका लाभ अडानी को मिला। माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स ने दान की घोषणा की, जिसके बाद उनकी संपत्ति में गिरावट आई और वो चौथे से पांचवें पायदान पर आ गए। आपको बता दें कि भारतीय इन्फ्रास्ट्रक्चर के टाइकून माने जाने वाले गौतम अडानी की संपत्ति 2021 की शुरुआत से अब तक दोगुनी से अधिक हो चुकी है। कोरोना काल में भी उनकी संपत्ति में जबरदस्त उछाल आया।

अडानी -अंबानी के बीच बढ़ रहा है अंतर
देश के दो सबसे बड़े अरबपतियों के बीच दौलत का अंतर बढ़ता जा रहा है। गौतम अडानी की संपत्ति में जहां तेजी से उछाल आ रहा है तो वहीं रिलायंस के चैयरमैन मुकेश अंबानी को नुकसान हो रहा है। दोनों के बीच दौलत का अंतर फिर बढ़ गया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रैंकिंग में गौतम अडानी की संपत्ति 109 बिलियन डॉलर को क्रॉस कर गई है तो वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत में गिरावट देकने को मिली है। मुकेश अंबानी की दौलत 85.3 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। जहां ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अडानी पांचवें नंबर है तो अडानी टॉप 10 से बाहर हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications